अजमेर

रेलवे स्टेशन के एन्ट्री गेट पर गार्ड रूम में मृत मिला युवक

रेलवे रेलवे स्टेशन के एन्ट्री गेट पर गार्ड रूम में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
less than 1 minute read
Jun 04, 2019
Found dead-body in guard room at railway station entry gate
रेलवे स्टेशन के एन्ट्री गेट पर गार्ड रूम में मृत मिला युवक

राजकीय रेलवे पुलिस ने शव की शिनाख्त का किया प्रयास, शव पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया
अजमेर.
गांधी भवन चौराहा के सामने रेलवे रेलवे स्टेशन के एन्ट्री गेट पर बने गार्ड रूम में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनीफेल गई। मृतक के मुंह से खून निकल रहा था। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।
थानाप्रभारी रामअवतार ने बताया कि मंगलवार सुबह रेलवे स्टेशन के एन्ट्री गेट पर बने गार्ड रूम में एक युवक के मृतावस्था में मिलने की सूचना मिली। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 45 साल है। युवक प्रथमदृष्ट्या खानाबदोश प्रतीत हो रहा है। संभवत: रेलवे स्टेशन पर खानाबदोश जिन्दगी बसर कर रहा था। पुलिस ने शव को पहचान के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखाया है।

गर्मी या बीमारी से मौत
एन्ट्री गेट के गार्ड रूम के फर्श पर शव के आसपास फैले खून से एकबारगी पुलिस अधिकारी भी सक्ते में आ गए लेकिन पड़ताल करने पर सामने आया कि युवक के मुंह से खून निकला है। थानाप्रभारी रह्वामअवतार ने बताया कि मृतक के कोई जाहिरा चोट का निशान नहीं है। युवक की मृत्यु का कारण संभवत: गर्मी या बीमारी से हुई है। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण सामने आ सकेगा।

Updated on:
04 Jun 2019 11:06 am
Published on:
04 Jun 2019 11:06 am