अजमेर

महिला शक्ति के हाथ में चुनाव की कमान, ये चार महिला अधिकारी चुनाव तो नहीं लड़ रही लेकिन बखूबी निभा रही जिम्मेदारी

www.patrika.com/ajmer-news

2 min read
Oct 24, 2018
four lady officers hand over elections duty twenty four hours
महिला शक्ति के हाथ में चुनाव की कमान, ये चार महिला अधिकारी चुनाव तो नहीं लड़ रही लेकिन बखूबी निभा रही जिम्मेदारी

भूपेन्द्र सिंह/ सोनम राणावत . अजमेर. अजमेर जिले की ये चार महिला प्रशासनिक अधिकारी चुनाव तो नहीं लड़ रही लेकिन चुनाव की पूरी कमान इनके हाथ हैं। ये चारों महिला अधिकारी लोगों को घर से बूथ तक लाने से लेकर हर वर्ग व श्रेणी के लोगों के घर-घर जाकर उन्हें अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक करने के लिए 24 घंटे अपनी ड्यूटी दे रही हैं। इतना ही नहीं चाहे किन्नर समाज हो या दिव्यांग हर श्रेणी के लोगों को उनके तौर तरीके से वोटिंग की जानकारी देकर अधिक से अधिक वोट देने की अपील भी कर रही हैं।

यह अपील पोस्टर बैनर जैसे पुराने तरीकों के साथ ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर भी की जा रही हैं।इन चार महिला अफसरों में तीन आईएएस और एक आरएएस अफसर शामिल हैं। यह आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर भी बेहद सख्त हैं, वे मंत्रियों तक से नियमों का पालन भी करवा रही हैं। जिले में विभिन्न दूरस्थ इलाकों में दौरा करना हो या फेसबुक पर पोस्ट डालना। उनका एक ही लक्ष्य है कि मतदान के प्रति जागरुकता आए और कानून व्यवस्था बिलकुल ठीक बनी रहे।

कलक्टर आरती डोगरा

जिले में आदर्श आचार संहिता की पूरी तरह से पालना करवाना। जिले में कानून व्यवस्था शांति बनाए रखना। जिला कलक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा टीम लीडर के रूप में स्वीप कार्यक्रमों को लागू करवा रही हैं तथा टीम को लीड कर रही हैं। डोगरा के मार्गदर्शन में निवार्चन से जुड़े सभी कार्य सम्पन्न करवाए जा रहे हैं। डोगरा की सजगता से पटेल मैदान में दशहरे पर रावण दहन के दौरान शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी को मंच साझा करने तथा धर्मगुरुओं को माला पहनाने से भी रोका गया। डोगरा के निर्देश पर एडीएम सिटी मंच पर पहुंचे। इस मामले में महापौर धर्मेंद्र गहलोत को आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस भी जारी किया गया। हालांकि गहलोत ने अपना जवाब दे दिया है।

एसडीएम अंजलि राजोरिया (आईएसएस)

अजमेर दक्षिण में स्वीप गतिविधियां आयोजित कर लोगों को जागरूक करना। आचार संहिता की पालना। राजोरिया ने महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल को आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नोटिस भी जारी किया है। जवाब का परीक्षण जारी है।

प्रशिक्षु आईएएस तेजस्वी राणा :

रूपनगढ़ एसडीएम कार्यभार संभाल रही प्रशिक्षु आईएएस तेजस्वी राणा स्वीप गतिविधियों के तहत आईटी का काम देख रही हैं। वे फेसबुक व ट्विटर की एक्टीविटी को संभाल रही हैं।

अतिरिक्त नोडल अधिकारी ज्योति ककवानी (आरएएस) :

जिला परिषद एसीइओ तथा स्वीप के लिए अतिरिक्त नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी ज्योति ककवानी स्वीप को दी गई है। वे बड़ी गतिविधियों की प्लानिंग करने के साथ इसकी पालना तथा कॉर्डिनेशन का कार्य संबाल रही हैं।

Published on:
24 Oct 2018 01:09 pm