अजमेर

fraud : ऑनलाइन कार खरीदने के चक्कर में गंवाई रकम

रामगंज थाने में दी शिकायत
less than 1 minute read
Oct 23, 2019
crime on social media
crime on social media

अजमेर. ऑनलाइन ठगी के किस्से लगातार सामने आ रहे हैं। रामगंज इलाके में एक व्यक्ति के पुरानी कार खरीदने की एवज में जमा कराई राशि हड़पने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रामगंज थाने में शिकायत दी है।

बालकपुरा, रामगंज निवासी मैक्सवेल ने शिकायत में बताया कि उसने पुरानी कार खरीदने के लिए ऑनलाइन साइट पर संपर्क किया। वहां से उसे 20 हजार रुपए ऑनलाइन जमा कराने को कहा गया। उसने राशि जमा करा दी। लेकिन कार को लेकर कोई सूचना अथवा जवाब नहीं मिला। ऑनलाइन साइट पर दोबारा संपर्क करने पर कोई प्रत्युत्तर एवं रकम वापस नहीं मिली।
बरतें पूरी सावधानी...

-हैकर्स की आपके बैंक खाते, पेटीएम, डेबिट-क्रेडिट कार्ड पर नजर
-एटीएम नंबर, पिन नंबर, पेटीएम नंबर नहीं करें किसी से शेयर

-आधार या अन्य में संशोधन के लिए अधिकृत वेबसाइट का करें इस्तेमाल
-धोखाधड़ी होने, फर्जी टेलीफोन आने पर तत्काल दें पुलिस को सूचना

फैक्ट फाइल..अब तक की वारदातें

3 अक्टूबर- प्रताप नगर, लोहाखान निवासी अजीत सिंह राठौड़ के एटीएम से 5.28 लाख और नगीना बाग निवासी संजय गर्ग के खाते से ठगों ने 80 हजार रुपए निकले
17 अक्टूबर- सुरेशचंद्र के खाते से 1.74 लाख और ताजुल इस्लाम के खाते से 84 हजार रुपए निकले

20 अक्टूबर-एआरजी निवासी सुप्रिया के आधार कार्ड में संशोधन के दौरान 43 हजार रुपए निकले।

Published on:
23 Oct 2019 12:08 pm