अजमेर

Fraud: दरगाह की इस कमेटी में हुआ गबन, हड़प लिए लाखों रुपए

दरगाह थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2020, 10:20 AM IST
police arrest culprit
police arrest culprit

अजमेर. ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह (ajmer sharif) के खादिमों की संस्थान अंजुमन यादगार चिश्तिया शेखजादगान के पूर्व पदाधिकारियों के 75 लाख रुपए के गबन मामले में दरगाह थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार (arrest) किया है।

अंजुमन यादगार (anjuman yadgar) के सचिव रहे डॉ.अब्दुल माजिद चिश्ती ने 11 जनवरी 2019 को दरगाह थाना में शिकायत दी थी। उन्होंने बतया कि अंजुमन के पूर्व सचिव हफीर्जुरहमान चिश्ती ने 6 लाख 50 हजार रुपए, पूर्व अध्यक्ष आरिफ मोहम्मद ने 3 लाख रुपए, कोषाध्यक्ष अजीम मोहम्मद चिश्ती ने 23 लाख 17 हजार 900, लियाकत अली ने 1.50 लाख, शफी मोहम्मद ने 6 लाख रुपए, अमजद हुसैन ने 1.40 लाख, तजम्मुल हुसैन ने 3.50 लाख, सरफराज मोहम्मद ने 76 हजार रुपए की चेक द्वारा निकासी की। अंजुमन चुनाव (anjuman election) 14 मार्च को संपन्न हो गए थे।

इसके बाद नई कार्यकारिणी ने कार्यभार संभाल लिया। 31 मार्च 2017 को सभी पदाधिकारियों ने खातों से रकम निकाल ली। मामला दर्ज होने के बाद दरगाह थाना के एसआई गुमानसिंह ने जांच की। पुलिस ने पूर्व कोषाध्यक्ष अजीम चिश्ती और सदर आरिफ मोहम्मद को गिरफ्तार भी किया। शफी मोहम्मद और लियाकत अली ने अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय (court) की शरण ली। अदालत ने उन्हें इसका लाभ नहीं दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने जांच दरगाह थाना प्रभारी हेमराज मूंड को दी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
दरगाह थाना प्रभारी हेमराज मूंड ने बताया कि अंजुमन यादगार के पूर्व सचिव डॉ.अब्दुल माजिद चिश्ती ने गबन मामले में शिकायत दी थी। इसके शफी मोहम्मद (shafi mohmmad)पुत्र अनवर मोहम्मद से पूछताछ की गई। बाद में इसे गिरफ्तार किया गया।

Published on: