अजमेर

विश्व प्रसिद्ध दरगाह के खादिमों की संस्था में 75 लाख के गबन आरोप में अंजुमन यादगार के पूर्व पदाधिकारी गिरफ्तार

दरगाह थाना पुलिस ने की कार्रवाई

less than 1 minute read
Jun 23, 2019

विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के खादिमों की संस्था अंजुमन यादगार में गबन के आरोप में दरगाह थाना पुलिस ने पूर्व पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
अंजुमन यादगार के वर्तमान अध्यक्ष अब्दुल जर्रार चिश्ती और सचिव अब्दुल माजिद चिश्ती ने 11 जनवरी 2019 को दरगाह थाने में पूर्व पदाधिकारियों पर 75 लाख रुपए के गबन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जांच अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक गुमान सिंह ने शनिवार रात को कार्रवाई करते हुए पूर्व अध्यक्ष नूरानी मस्जिद के पास निवासी मोहम्मद आरिफ चिश्ती और कोषाध्यक्ष जमशेदपुर हाउस खादिम मोहल्ला निवासी अजीम मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। मामले में तह तक जाने के लिए आरोपियों से पूछताछ करेगी।

यह मामला है
अंजुमन यादगार के विधि सलाहकार एहतेशाम चिश्ती के अनुसार 14 मार्च 2017 को चुनाव हुए थे। इसमें तत्कालीन अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ चिश्ती की कमेटी चुनाव हार गई थी। बाद में तत्कालीन पदाधिकारियों ने 15 से 31 मार्च के बीच अंजुमन के खाते से 75 लाख रुपए निकाले। 2 अप्रेल को वर्तमान अध्यक्ष अब्दुल जर्रार चिश्ती और सचिव अब्दुल माजिद चिश्ती की ओर से बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने पर इसकी जानकारी मिली। इसके बाद वर्तमान कार्यकारिणी की ओर से नोटिस देने पर भी पूर्व पदाधिकारियों की ओर से जवाब नहीं दिए गए। ना ही विधिवत रूप से नई कमेटी को चार्ज दिया गया। बाद में थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

Published on:
23 Jun 2019 12:39 am
Also Read
View All