ठगों ने पशुपालक से एक लाख रुपए की धोखाधड़ी कर डाली।
अजमेर। ठगों ने पशुपालक से एक लाख रुपए की धोखाधड़ी कर डाली। बदमाशों ने पीड़ित को 9 बकरों का सौदा कर 4 हजार रुपए दे दिए। बाद में आरोपी बकरे लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत रामगंज थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बदनौर थानान्तर्गत आसींद निवासी गणपत ने बताया कि वह 28 जून को ईद-उल-अजहा पर 9 बकरों की बिक्री करने आया था। ब्यावर रोड बकरा मंडी पर 3 महिलाओं सहित 7 जने उसके पास बकरे खरीदने पहुंचे। उन्होंने 7 बकरों का सौदा 1 लाख 5 हजार रुपए में तय किया। उन्होंने 4 हजार रुपए एडवांस राशि भी दे दी।
गणपत व उसका दोस्त 7 बकरे लेकर परबतपुरा बाइपास पहुंचे। ठगों ने दोनों को बकाया 1 लाख 1 हजार रुपए देने का आश्वासन दिया और बकरे लेकर फरार हो गए। काफी देर तक नहीं लौटे तो पशुपालकों को ठगी का संदेह हुआ। बाद में उन्होंने रामगंज थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।