उपस्थिति रजिस्टर की दोनों समय फोटो खींचकर भिजवाने के निर्देश
अजमेर. राजस्थान पथ परिवहन निगम के कर्मचारी और अधिकारी अब उड़ी नहीं मार पाएंगे। उनके रजिस्टर की फोटो खींचकर भेजने के लिए समय निर्धारित किया गया है। साथ ही बाहर जाने की स्थिति में मूवमेंंट रजिस्टर पर इन्द्राज करने के निर्देश दिए गए है।
अजमेर आगार मुख्य प्रबंधक पदमचंद जैन ने बुधवार को इस आशय के आदेश जारी किए। इसमें बताया कि आगार कार्यालय और कार्यशाला में अधिकारी व कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं होते हैं। इससे कार्य भी प्रभावित होता है। इसके कारण आगार कार्यालय के रजिस्टर की सुबह 9.45 व शाम को 6 बजे और आगार कार्यशाला का सुबह 8.15 व शाम को 4.30 बजे फोटो खींचकर नियमित रूप से भेजनी होगी। साथ ही कार्यालय से बाहर जाने की स्थिति में मूवमेंंट रजिस्टर में इन्द्राज किया जाना चाहिए। वहीं अवकाश स्वीकृत होने पर ही मुख्यालय छोडऩे के निर्देश दिए।
बसों में आरक्षित सीटों की करें पालना
अजमेर आगार मुख्य प्रबंधक जैन ने रोडवेज बसों में महिला सीट, दिव्यांग सीट सहित अन्य आरक्षित सीटों की पालना करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि आरक्षित सीटों अन्य लोगों को आवंटित कर दी जाती है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। इसका भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।