जैसलमेर

परिवार की आंखों के सामने निकली लाडो की जान, सदमे में परिवार

ओसवाली मोहल्ला निवासी एक किशोरी की गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट से मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Nov 2016, 12:17 PM IST
train accident
train accident

ओसवाली मोहल्ला निवासी एक किशोरी की गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट से मौत हो गई। सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस ने पहुंच शव राजकीय यज्ञनारायण चिकित्सालय पहुंचाया। चीरघर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।

रेलवे पुलिस के अनुसार गुरु पुष्कर कॉलोनी, ओसवाली मोहल्ला निवासी राकेश पहाडिय़ा की पुत्री साक्षी जैन (17) गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे भोपाल जयपुर टे्रन की चेपट में आ गई। जीआरपी ने पहचान के बाद परिजन को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार किशोरी मानसिक अवसाद से ग्रस्त थी। उसका ईलाज भी चल रहा था। परिजन ने इलाज के कागज भी दिखाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on: