अजमेर

2 दिन से अजमेर के Girls Hostel से लापता थी युवती, परिजन कर रहे थे तलाश

- रेलवे कॉलोनी में युवती का शव मिलने का मामला- अजमेर में रहकर कर रही थी नर्सिंग का कोर्स - पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा

2 min read
Jan 07, 2020
दो साल बाद फिर खुलेगी प्रसूता राजकुमारी के मौत की फाइल

सवाईमाधोपुर / अजमेर.

रेलवे कॉलोनी के नाले में मिले युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस के अनुसार मृतका ब्यावर तहसील निवासी है। युवती अजमेर के एक नर्सिंग कॉलेज से जीएनएम का कोर्स कर रही थी। वह गत 2 जनवरी से गल्र्स हॉस्टल से लापता थी। इस संबंध में परिजन ने अजमेर के क्लॉक टॉवर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती सवाईमाधोपुर कैसे और किसके साथ पहुंची। स्थानीय पुलिस इसकी जांच कर रही है।
इधर, परिजनों के सवाईमाधोपुर आने पर सोमवार को मेडिकल बोर्ड से सुबह करीब साढ़े नौ बजे मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके पश्चात शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिसे परिजन लेकर करीब साढ़े बारह बजे ब्यावर के लिए रवाना हो गए।

गला घोंटकर हत्या-

मेडिकल बोर्ड चिकित्सक डॉ. अंकुर गुप्ता, डॉ. लोकेश गुप्ता, डॉ. ममता गुणावत, मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. मेघराज मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती की मौत गला दबाकर की गई प्रतीत होती है। वहीं बलात्कार की पुष्टि के लिए वजाइनल स्वाब का नमूना लेकर एफएसएल जांच के लिए भिजवाया गया है। बलात्कार व मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के पश्चात ही होगी।

जीएनएम का कर रही थी कोर्स-

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवती पिछले एक महीने से अजमेर में रहकर जीएनएम का कोर्स कर रही थी। वहीं एक छात्रावास में रह रही थी, जहां से कॉलेज की दूरी एक किलोमीटर है। लेकिन दो जनवरी से वह गायब थी। परिजनों को कॉलेज की प्रधानाचार्या से फोन कर युवती के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद अजमेर के क्लॉक टॉवर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

पत्रिका फेसबुक बना मददगार-
सवाईमाधोपुर रेलवे कॉलोनी में मिले शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने जयपुर, करौली, सवाईमाधोपुर आदि शहरों में युवती का फोटो भेजा था। इस दौरान राजस्थान पत्रिका फेसबुक पेज शिनाख्त में मददगार बना। राजस्थान पत्रिका टीम ने मृतका के परिजनों से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पत्रिका फेसबुक पेज पर फोटो देखकर पहचान हो सकी। इसके बाद वे यहां पहुंचे।

इनका कहना है-
मृतका की शिनाख्त हो गई है। हत्या के कारण व बलात्कार हुआ है या नहीं इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

-सुधीर चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक, सवाईमाधोपुर

Published on:
07 Jan 2020 12:21 am
Also Read
View All