-आचार संहिता के चलते नहीं होगा समारोह-आने वाली पहली फ्लाइट को दिया जाएगा वाटर सैल्यूट
मदनगंज-किशनगढ़.
किशनगढ़ से अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा एक अप्रेल से शुरू होने जा रही है। किशनगढ़ एयरपोर्ट प्रबंधन एवं एयरलाइंस ने पहली फ्लाइट के आवागमन की अंतिम चरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि आचार संहिता के चलते फ्लाइट शुरू होने का किसी तरह का समारोह आयोजित नहीं होगा। केवल एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से किशनगढ़ आने वाले यात्रियों से भरी फ्लाइट को वाटर सैल्यूट दिया जाएगा। वहीं अप्रेल के प्रथम सप्ताह में ही हैदराबाद की फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह लगेगा किराया-
किशनगढ़ से अहमदाबाद के बीच स्पाइस जेट एयरलाइंस अपने 78 सीटर विमान से यह सेवा शुरू कर रही है। किराया भी (एक तरफ का प्रति व्यक्ति) करीब 2500 रुपए ही तय किया गया है।
यह रहेगा फ्लाइट का समय-
-अहमदाबाद से किशनगढ़ : 11.05 बजे से 12.10 बजे, सफर 01.05 मिनट।
-किशनगढ़ से अहमदाबाद : 12.30 बजे से 01.30 बजे, सफर 01 घंटा।
इनका कहना है-
अहमदाबाद की फ्लाइट की ऑनलाइन बुकिंग चालू है। एक अप्रेल को पहली फ्लाइट आ रही है। सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
-अशोक कपूर, निदेशक, किशनगढ़ एयरपोर्ट