अजमेर

Good news: बनना है लेक्चरर तो तुरन्त भरें नेट-जेआरएफ के फार्म

www.patrika.com/raajsthan-news
less than 1 minute read
Mar 13, 2019
net-jrf exam 2019
net-jrf exam 2019

अजमेर. नेट-जेआरएफ के ऑनलाइन फार्म भरने जारी हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यह परीक्षा जून के दूसरे पखवाड़े में कराएगी। स्टूडेंट्स 30 मार्च तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं।

कॉलेज और विश्वविद्यालयों में असिसटेंट लेक्चरर तथा शोधार्थियों की फैलोशिप योग्यता के लिए नेट-जेआरएफ परीक्षा कराई जाती है। आजादी के बाद से वर्ष 2013-14 तक यूजीसी तथा उसके बाद पिछले साल तक सीबीएसई ने यह परीक्षा कराई। केंद्र सरकार ने अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है। जून में होने वाली परीक्षा के ऑनलाइन फार्म रने शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी 30 मार्च तक फार्म भर सकेंगे।

कुछ यूं चलेगी परीक्षा (एनटीए के अनुसार)
एजेंसी 20 से 28 जून तक नेट-जेआरएफ परीक्षा कराएगी। प्रतिदिन सुबह 9.30 से 1 और दोपहर 2.30 से 6 बजे तक पेपर होंगे। अभ्यर्थियों के विषयवार पेपर कराए जाएंगे। मालूम हो बीते वर्ष 18 से 22 दिसंबर यह परीक्षा कराई गई थी। सत्तर साल में पहली बार हुआ जबकि यह परीक्षा पांच दिन तक कराई गई।

Published on:
13 Mar 2019 09:14 am