अजमेर

Good News…ई-कंटेंट से होगी पढ़ाई, 50 कॉलेज में होगी ये खास शुरुआत

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Feb 2019, 9:22 AM IST
e-content in education
e-content in education

अजमेर.

प्रदेश के 50 कॉलेज में नवाचार और कौशल विकास प्रकोष्ठ बनाए जाएंगे। इसके लिए कॉलेज को उपकरण खरीदने के अलावा ऑनलाइन और ऑफलाइन ई-कंटेंट भी तैयार करने होंगे। कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने जल्द यह कार्य पूरा करने को कहा है।

चौतरफा प्रतिस्पर्धा के माहौल में उद्यमिता और कौशल विकास पाठ्यक्रमों की मांग बढ़ रही है। सरकार ने विभिन्न कॉलेज में उद्यमिता और कौशल विकास पाठ्यक्रम प्रारंभ किए हैं। कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने 50 कॉलेज में नवाचार एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ स्थापना के निर्देश दिए हैं। चयनित कॉलेज में प्रकोष्ठ के लिए डिजिटल कैमरा, प्रिंटर, दो कंप्यूटर, ऑडियो रिकॉर्डर खरीदने को कहा गया है। उपकरण खरीदने के लिए 1 लाख 5 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। जबकि प्रकोष्ठ स्थापना के लिए 50 हजार रुपए दिए गए हैं।

तैयार होंगे ई-कंटेंट
कॉलेज को ऑनलाइन और ऑफलाइन ई-कंटेंट बनाने को भी कहा गया है। इनमें नियमित अध्ययन-अध्यापन के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ई-कंटेंट तैयार होंगे। सत्र 2019-20 में नियमित अध्ययन में इनका उपयोग प्रारंभ होगा।

यह कॉलेज चयनित
सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, ब्यावर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं और अन्य

Published on: