सरकार और कार्मिक विभाग ने बीते नवम्बर में राजस्थान लोक सेवा आयोग को गृह, सांख्यिकी, कृषि विभाग, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए अभ्यर्थनाएं भेजीं हैं।
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कृषि, गृह विभाग, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा और सांख्यिकी विभाग की भर्तियों के ऑनलाइन फॉर्म भरवा लिए हैं। अब इनकी परीक्षाओं से पहले सिलेबस जारी किए जाएंगे।
सरकार और कार्मिक विभाग ने बीते नवम्बर में राजस्थान लोक सेवा आयोग को गृह, सांख्यिकी, कृषि विभाग, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए अभ्यर्थनाएं भेजीं। आयोग ने इनके ऑनलाइन आवेदन भरवाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
जारी होंगे सिलेबस
आयोग सहायक आचार्य (चिक्तिसा शिक्षा विभाग) के विषयवार सिलेबस जारी कर चुका है। जबकि सहायक सांख्यिकी अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग, गृह विभाग से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं के सिलेबस जारी होने हैं।
यह मिली विभागवार भर्तियां....
सहायक सांख्यिकी अधिकारी (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग)-2021
पद: टीएसपी-15, नॉन टीएसपी-203
सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग)-2021
पद-टीएसपी-8, नॉन टीएसपी-13
आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग (केमिस्ट)-2021
पद-1
गृह विभाग (सहायक निदेशक-सीनियर साइंटिफिक अधिकारी)-2021
पद-सहायक निदेशक (डीएनए)-2, सहायक निदेशक (साइबर फोरेंसिक)-1, सहायक निदेशक (पॉलीग्राफ डिविजन)-1, सीनियर साइंटिफिक अधिकारी (डीएनए)-3, सीनियर साइंटिफिक अधिकारी (साइबर फॉरेंसिक)-2, सीनियर साइंटिफिक अधिकारी (पॉलीग्राफ)-2
चिकित्सा शिक्षा विभाग (असिस्टेंट प्रोफेसर)-2021: पद 334
सहायक आचार्य (ब्रॉड स्पेशिलीट)-24 विषय
सहायक आचार्य (सुपर स्पेशलिटी)-19 विषय
आरपीएससी में शुरू हुए साक्षात्कार
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग में योग और प्राकृतिक चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद विभाग)-2020 के साक्षात्कार प्रारंभ हो गए। इस दौरान विभिन्न बोर्ड में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हुए। योग और प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी के 33 पदों पर भर्ती के लिए 10 मार्च 2021 का परीक्षा कराई थी। इसके साक्षात्कार का दौर सोमवार से प्रारंभ हुआ। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों के मूल शैक्षिक दस्तावेजों-प्रमाण पत्रों, कोविड सर्टिफिकेट की जांच की गई। विभिन्न बोर्ड में साक्षात्कार लिए गए। सचिव हरजीलाल अटल ने बताया कि मंगलवार को भी साक्षात्कार तिथि से 72 घंटे पूर्व की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट भी लानी जरूरी होगी।