20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RPSC Exam: राजस्थान में आगामी तीन माह में 9727 पदों की लिए होंगी भर्ती परीक्षाएं, 5 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

RPSC Exam: अब तक 2026 के कलेंडर की हो चुकी हैं आठ भर्ती परीक्षाएंलोक सेवा आयोग सहित अभ्यर्थियों के लिए मई से जुलाई खास रहेंगे। तीन माह की अवधि में आयोग 9 हजार 727 पदों की परीक्षाएं कराएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Kamal Mishra

Apr 20, 2026

rpsc news

Photo- Patrika Network

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग सहित अभ्यर्थियों के लिए मई से जुलाई खास रहेंगे। तीन माह की अवधि में आयोग 9 हजार 727 पदों की परीक्षाएं कराएगा। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच और वरिष्ठ अध्यापक भर्ती जैसी बड़ी परीक्षाएं शामिल हैं। इनके लिए सर्वाधिक केंद्रों और संसाधनों की जरूरत पड़ेगी।

आयोग जनवरी से नवम्बर तक 12 हजार 143 पदों की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर पिछले साल दिसम्बर में जारी कर चुका है। इसके तहत जनवरी से चालू अप्रेल तक डिप्टी कमांडेंट और लेक्चरर आयुष, कनिष्ठ रसायनज्ञ, सहायक विद्युत निरीक्षक सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती (मुख्य) परीक्षा, सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर, पशु चिकित्सा अधिकारी और सहायक कृषि अभियंता भर्ती परीक्षा हो चुकी हैं। यह परीक्षाएं 2430 पदों के लिए कराई गई हैं।

अब मई से जुलाई तक 9 हजार 727 पदों की भर्ती परीक्षाएं होंगी। इनमें 5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग ने कैलेंडर में 26 अप्रेल, 3 मई, 29 नवम्बर, 6 और 27 दिसम्बर की तिथियां अन्य परीक्षाओं के लिए आरक्षित रखी हैं।

यह परीक्षाएं सबसे अहम

  • प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच (मा.शिक्षा) (3225 पद)- 31 मई से 16 जून
  • वरिष्ठ अध्यापक (मा. शिक्षा) (6500 पद)- 12 से 18 जुलाई
  • कनिष्ठ विधि अधिकारी (जेडीए) परीक्षा (12 पद)- 26-27 जुलाई

अन्य पदों की परीक्षाएं

  • सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी विभाग) परीक्षा (113 पद)- 30 अगस्त
  • निरीक्षक फैक्टरी बॉयलर्स (कारखाना-बॉयलर्स) परीक्षा (13)- 20 सितम्बर
  • सहायक निदेशक एवं वरि. वैज्ञानिक अधिकारी (विधि विज्ञान) (28 पद)- 13 से 16 अक्टूबर
  • संरक्षण अधिकारी (महिला-बाल विकास)परीक्षा (12 पद)- 15 नवम्बर

(तिथियां आयोग के अनुसार)

इन संसाधनों की होगी जरूरत

  • 300 से ज्यादा परीक्षा केंद्र
  • 1 हजार वीडियोग्राफर, सीसीटीवी
  • 3 हजार से ज्यादा शिक्षक-कर्मचारी
  • 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी
  • 500 से ज्यादा वाहन और अन्य साधन