अजमेर

जेईई एडवांस-विद्यार्थियों को फीस के साथ देना होगा जीएसटी

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Dec 26, 2018
jee advance 2019
jee advance 2019

अजमेर.

देश के विभिन्न आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस-2019 परीक्षा ऑनलाइन होगी। अगले साल 19 मई को दो पारियों में यह परीक्षा कराई जाएगी। विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क के साथ-साथ जीएसटी भी देना होगा।

आईआईटी रुडक़ी कराएगा परीक्षा

देश के विभिन्न आईआईटी में दाखिलों के लिए जेईई एडवांस परीक्षा होती है। इसमें सीबीएसई की जेईई मेन्स में उत्तीर्ण करीब 2.24 लाख विद्यार्थी शामिल होते हैं। अगले साल 19 मई को आईआईटी रुडक़ी यह परीक्षा कराएगा। विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा शुल्क के साथ-साथ जीएसटी भी देना होगा। छात्राओं को जीएसटी सहित 1300 रुपए, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य तबके के विद्यार्थियों को भी जीएसटी और 1300 तथा अन्य श्रेणी के विद्यार्थियों को 2600 रुपए एवं जीएसटी देना होगा। परीक्षा नोडल एजेंसी इसमें फेरबदल भी कर सकती है।

ऑनलाइन होगी परीक्षा
पूरे देश में जेईई एडवांस परीक्षा ऑनलाइन होगी। विद्यार्थियों को कम्प्यूटर पर परीक्षा देनी होगी। इसके लिए बनाए जाने वाले परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप कम्प्यूटर लगाए जाएंगे। सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेज, केंद्र अथवा राज्य सरकारी की किसी कम्प्यूटर संस्थान में केंद्र बनाए जाएंगे। पेपर-1 सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और पेपर-2 दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा। परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीयन अप्रेल-2019 में प्रारंभ होंगे।

Published on:
26 Dec 2018 06:33 am