अजमेर

गुर्जर आंदोलन : राजस्थान में गुर्जरों को मिला हार्दिक पटेल का समर्थन, बोले हक की लड़ाई के लिए हर सरकार से है लड़ने को तैयार

राजस्थान में गुर्जरों को मिला हार्दिक पटेल का समर्थन, बोले हक की लड़ाई के लिए हर सरकार से है लड़ने को तैयार  

less than 1 minute read
May 11, 2018
HARDIK PATEL

अजमेर।

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने गुजर्र आरक्षण आंदोलन का समर्थन किया है। पटेल ने शुक्रवार को अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह जियारत की व पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हक की लड़ाई में वे हर समाज के साथ हैं। सभी को सभी जगह बराबर का हक मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुर्जर आंदोलन को लेकर गुर्जर नेताओं से उनकी बात हुई है, वे तरीके से उनको सहयोग देंगे।

ये भी पढ़ें

चुनावी आहट..सीएम अजमेर में लेंगी फीडबैक, कुछ यूं मिलेगी भाजपा नेताओं से

पटेल ने कहा कि चाहे कोई भी सरकार हो, पूरी ताकत से लड़ेंगे। पटेल को जियारत सैयद शाह फैसल नियाजी व सैयद सोहेल चिश्ती ने कराई। बाद में अंजुमन कार्यालय में सचिव सैयद वाहिद हुसैन अंगारा शाह, उपाध्यक्ष सैयद इकबाल चिश्ती ने उनका इस्तकबाल किया।


गौरतलब है की, गुर्जरों की मांग कर रहे है की 50 प्रतिशत के अंदर ही ओबीसी आरक्षण का कैटेगराइजेशन किया जाए। ओबीसी का कैटेगराइजेशन करके 5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। गुर्जर नेताओं का यह भी कहना है कि सरकार अपनी हर वार्ता और वादों में विफल रही है। इसे देखते हुए अब फिर से बड़ा आंदोलन करने की तैयारी है। आंदोलन वैसे तो 21 मई से शुरु होना है लेकिन अब इसे पंद्रह मई से ही शुरु माना जा रहा है।

क्योंकि पंद्रह मई को गुर्जर नेता किरोड़ी बैंसला और गुर्जर नेता भरतपुर बयाना के अड्डा गांव में महापंचायत करेंगे। इसके तुरंत बाद आंदोलन शुरू होना तय है। इसकी पुष्टि गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्यों ने की है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान की जनता है त्रस्त, यहां कुर्सी जरूर पलटेगी…क‍िसने द‍िया ये बड़़ा बयान जान‍िए..

Published on:
11 May 2018 06:56 pm
Also Read
View All