अजमेर

Heavy Rain in Pushkar : संकट में आई विदेशी पर्यटकों की जान, सेना व पुलिस ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला

-पुष्कर में भारी बरसात से बाढ़ जैसे हालात बने, कई क्षेत्रों में होटलें बरसाती पानी से घिरी, होटलों में ठहरे विदेशी पर्यटकों की सांसत में आई जान-पुलिस जवानों व व डिफेन्स टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2019, 10:25 PM IST
Heavy Rain in Pushkar, foreign Tourists rescued by Army and Police
Heavy Rain in Pushkar : संकट में आई विदेशी पर्यटकों की जान, सेना व पुलिस ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला

पुष्कर.
अजमेर में भारी बरसात के चलते तीर्थगुरु पुष्कर में पानी ही पानी ( Heavy Rain In Pushkar ) हो गया। वर्ष 1975 यानि 44 साल के बाद पुष्कर सरोवर में 30 फीट पानी आया। पहाड़ों से पानी की भारी आवक के चलते पुष्कर के निचले इलाके जलमग्न हो गए। डूब क्षेत्र में बने होटल भी पानी से घिर गए। होटलों के चारों तरफ पानी ही पानी देख विदेशी पर्यटकों की जान सांसत में आ गई। सूचना पर सेना व पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंच कर बचाव यंत्रों के जरिए विदेशी पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया।


जानकारी के अनुसार बीते चौबीस घंटे से हो रही बरसात से पुष्कर सरोवर के दक्षिणी दिशा के डूब क्षेत्र में बनी होटलों के बाहर व आसपास गहरा पानी जमा हो गया। पुष्कर में चहुंओर पानी ही पानी भर गया। पुष्कर सरोवर ही नहीं बल्कि पुष्कर के हर क्षेत्र में पानी ही पानी फैल गया। भारी बरसात के चलते कई क्षेत्रों का आवागमन बंंद हो गया। इससे होटलों में ठहरे देशी व विदेशी पर्यटकों की जान सांसत में आ गई।

सूचना मिलते ही पुलिस जवानों ने रेस्क्यू व डिफेन्स टीम के सहयोग से लाइफ सेवर जाकेट पहनकर विदेशी महिला पर्यटक सहित अन्य पर्यटकों को रेस्क्यू ऑपरेशन कर सुरक्षित बाहर निकाला तब जाकर पर्यटकों को राहत मिल सकी। पुलिस ने नाला के डूब क्षेत्र के निवासियों को आवास व होटलें खाली करने के निर्देश दे दिए हैं।

READ MORE : कुदरत का कहर : आकाशीय बिजली गिरने से मकान की टूटी पट्टियां
डूब क्षेत्र होटलों में तब्दील-
डूब क्षेत्र में कई होटलें बन चुकी हैं। बरसात के कारण इन होटलों में भी पानी चला गया है। यही कारण रहा कि पुलिस को रेस्क्यू ऑपरेशन करना पड़ा।

Published on: