अजमेर

Heavy Rain : राजस्थान के इस गांव में बरसाती पानी से घरों में कैद हुए लोग

अजमेर जिले के देवगांव की भीलों की ढाणी के हालपानी से घिरे कई घरकई कच्चे मकान धराशायी
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Sep 2019, 2:02 AM IST
Heavy Rain : राजस्थान के इस गांव में बरसाती पानी से घरों में कैद हुए लोग
Heavy Rain : राजस्थान के इस गांव में बरसाती पानी से घरों में कैद हुए लोग

अजमेर. जिले के केकड़ी उपखंड के ग्राम देवगांव के भीलों की ढाणी के घरों में बरसाती पानी ने आफत ला दी है। पानी भराव से गांव में कई कच्चे मकान धराशायी हो गए। बस्ती पानी से घिरने से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।

बस्तीवासियों ने बताया कि देवगांव में हॉस्पिटल की चारदीवारी का निर्माण बीच मार्ग पर होने से पानी की निकासी बंद हो गई। करीब तीस किलोमीटर के एरिया का बारिश का पानी घरों मे घुस गया। क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से भारी बरसात हुई।

पानी भराव के चलते सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पानी की टंकी के पिलर भी जलमग्न है। कोई बीमार होने पर अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो गया है। पानी भराव से भैरव की ढाणी से मुंडिया रास्ता, शंभू नगर मार्ग सहित कई रास्ते बंद हैं।

इसकी जानकारी मिलने पर पंचायत सचिव दिनेश चौधरी एवं पटवारी जीवराज बेरवा सहित ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट उपखंड अधिकारी को भेज दी है।

Published on: