अजमेर

लीड…..बारिश में बढ़े मरीज, डॉक्टरों की कमी से इलाज प्रभावित

Aug 01, 2026
Rajasthan

खिरनी. कस्बे का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। डॉक्टरों के अभाव में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे खिरनी सहित जोलंदा, चांदनोली, देवता, गादोता, महेश्वरा, मेदपुरा और आसपास के दर्जनों गांवों के मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के मौसम में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो गई है। शुक्रवार सुबह करीब 9:45 बजे तक अस्पताल में एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं था। उपचार के लिए पहुंचे मरीज डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। कई मरीजों को नर्सिंग स्टाफ से प्राथमिक उपचार लेना पड़ा, जबकि कुछ को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा। मरीज के परिजन शिवशंकर मीणा ने बताया कि उनकी बुजुर्ग बुआ को टीबी की दवा दिलाने के लिए वे लगातार तीन दिन से अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं मिलने से निराश लौटना पड़ रहा है।

वह अवकाश पर हैं तथा वैकल्पिक चिकित्सक भेजने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जेमिनी ने कहा कि डेपुटेशन पर चिकित्सक लगाया गया है और व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। वहीं डॉ. धर्मपाल अटल ने बताया कि उन्हें डेपुटेशन पर लगाया गया है और वे अस्पताल पहुंच रहे हैं।
इनका कहना है.... ...
चेतना सिंहल, चिकित्सक।

Updated on:
01 Aug 2026 06:01 am
Published on:
01 Aug 2026 06:01 am