अजमेर

Higher education: दो घंटे का हो पेपर,30 नवंबर तक चले ऑनलाइन क्लास

उच्च शिक्षा मंत्री ने की प्राचार्यों से बातचीत।
2 min read
May 23, 2020
online class
online class

अजमेर. उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने राज्य के सरकारी कॉलेज प्राचार्यों से बातचीत की। उन्होंने कोविड-19 में और लॉकडाउन के चलते प्राचार्यों से शैक्षिक उन्नयन और नवाचार सुझाव लिए।

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कहा कि कॉलेज में लॉकडाउन के दौरान ई-कंटेंट और ऑनलाइन शिक्षण प्रयोग अच्छा रहा है। स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की बकाया वार्षिक परीक्षाएं शीघ्र होंगे। स्थिति सामान्य होने पर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं भी होंगी। इस दौरान आयुक्त प्रदीप बोरड़, उच्च शिक्षा सचिव शुचि शर्मा, संयुक्त निदेशक दीपक मेहरा और अन्य मौजूद थे।

Read More:घरेलू कनेक्शन व बंद प्रोजेक्ट को मिलेगी गति,नहीं करनी पड़ेगी नई खरीद
यह दिए दिए सुझाव
एसपीसी-जीसीए के प्राचार्य डॉ. एम. एल. अग्रवाल ने सभी कॉलेज में अलग-अलग समूह बनाकर 1 सितंबर से 30 नवंबर ऑनलाइन कक्षाएं लगाने, 1 दिसंबर से 15 फरवरी तक विद्यार्थियों के ऑड-ईवन फार्मूले पर प्रायोगिक अध्ययन, ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों का आंतरिक मूल्यांकन करने और प्राप्तांकों को वार्षिक परीक्षाओं में जोडऩे का सुझाव दिया।

उन्होंने सत्र 2020-21 में दो घंटे की मुख्य परीक्षा60 प्रतिशत अंक की कराने और 40 प्रतिशत अंक का आंतरिक मूल्यांकन रखने की बात कही। सहायक निदेशक डॉ.सुनीता पचौरी ने परसेंटाइल फार्मूला हटाने, विद्यार्थियों की ए से एम और एम से जेड तक अलग-अलग पारियों में परीक्षा कराने का सुझाव दिया।


अगस्त-सितंबर में होंगी सप्लीमेंट्री परीक्षाएं

अजमेर. सीबीएसई की साल 2020 की बारहवीं और दसवीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं अगस्त या सितंबर में होने के आसार हैं। जुलाई में बकाया परीक्षाएं और परिणाम निकालने के बाद भी विद्यार्थियों को आवेदन के लिए एक महीना देना जरूरी होगा।

सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओ में इस साल 32 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कोरोना लॉकडाउन के चलते बारहवीं और केवल दिल्ली रीजन में दसवीं कक्षा के बकाया पेपर 1 से 15 जुलाई तक होंगे। इसके बाद परिणाम जारी होंगे।

हर साल जुलाई में सप्लीमेंट्री परीक्षाएं
दसवीं और बारहवीं के नतीजे मई-जून में घोषित करने के बाद सीबीएसई हर साल जुलाई में सप्लीमेंट्री परीक्षा कराता है। पूरक योग्य घोषित होने वाले विद्यार्थियों को फॉर्म भरने के लिए एक महीना मिलता है। यह परीक्षाएं अजमेर, दिल्ली, प्रयागराज, पटना, भुवनेश्वर, तिरुवनंतपुरम चेन्नई, गुवाहाटी, देहरादून, पंचकुला और अन्य रीजन कराते हैं।

Published on:
23 May 2020 08:15 am