अजमेर

गेर नृत्य के साथ निकलेगी सम्राट अशोक की सवारी, सौ भगवा पताकाएं होंगी

कल शहर में निकलेगी सम्राट अशोक की सवारी अजमेर. नगर निगम की ओर से सम्राट अशोक की सवारी सोमवार को निकाली जाएगी। निगम प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैँ। इस बार का आकर्षण गेर नृत्य होगा। सवारी के आगे 100 युवक भगवा पताका लेकर चलेंगे। इनके पीछे गेर नृत्य करते हुए साहू समाज के […]

less than 1 minute read
Mar 15, 2025
holi news

कल शहर में निकलेगी सम्राट अशोक की सवारी

अजमेर. नगर निगम की ओर से सम्राट अशोक की सवारी सोमवार को निकाली जाएगी। निगम प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैँ। इस बार का आकर्षण गेर नृत्य होगा। सवारी के आगे 100 युवक भगवा पताका लेकर चलेंगे। इनके पीछे गेर नृत्य करते हुए साहू समाज के लोग होंगे। इनमें कृषक, चिकित्सक, नर्स, कार्मिक, व्यापारी, सेठ आदि के रूप धरे गेर नर्तक होंगे। होलीदड़ा से मंत्री रवाना होकर चौपड़ पर सम्राट के साथ शामिल होंगे।

संयोजक के के त्रिपाठी ने बताया कि होलीदड़ा से मंत्री सवारी के साथ रवाना होकर चौपड़ पर सम्राट के साथ सवारी में शामिल हो जाएंगे। सवारी के आगे ढोल-नगाड़े-बैंडबाजों संग फाल्गुनी गीत गाए जाएंगे। महापौर ब्रजलता हाड़ा ने कार्यक्रम आयोजन के लिए कमेटी बनाई हैं।

संयोजन समिति बनाई

पार्षद केके त्रिपाठी को संयोजक, नकुल खंडेलवाल, अशोक मुद्गल, राजू साहू, भारती श्रीवास्तव, विक्रम तंबोली, हेमंत सुनारीवाल, प्रतिभा पाराशर, महेन्द्र राव, रणजीत सिंह, नलिनी, श्रवण कुमार, सीता टांक श्रवण कुमार, शीलम बैरवा सह संयोजक बनाए गए हैं। इसी प्रकार अधिकारियों में उपायुक्त कीर्ति कुमावत सहित कर्मचारी मुकेश सिंह, मुकेश मुर्जवानी, अयाज, संजय माथुर, पीटर पॉल व राजेश बंजारा को समिति में शामिल किया गया है।

तीन बजे निगम परिसर से निकलेंगे बादशाह

सम्राट अशोक की सवारी 17 मार्च दोपहर 3 बजे निगम परिसर से रवाना होगी जो चूड़ी बाजार, गोल प्याऊ, नया बाजार चौपड़, गणेश मंदिर आगरा गेट होते हुए फव्वारा सर्कल पहुंचेगी। सवारी का समापन सुभाष उद्यान में होगा। सम्राट के रूप में पहले भाजपा जिलाध्यक्ष व पार्षद रमेश सोनी के नाम की चर्चा थी। लेकिन उन्होंने कतिपय कारणों के चलते इंकार कर दिया।

Published on:
15 Mar 2025 11:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर