अजमेर

पत्नी से किया था रेप, पति और देवर ने यूं लिया आरोपी से बदला

दुराचार कर वीडियो बनाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

2 min read
Jun 20, 2019
rape case
rape case

अजमेर/मदनगंज-किशनगढ़.

मदनगंज थाना क्षेत्र में महिला से दुराचार करने वाले एक युवक का महिला के पति और देवर ने अपहरण कर लिया। उन्होंने तीन लाख रुपए की फिरौती की मांग की। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों जनों और दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से अपहरण करने और दूसरे पक्ष की ओर से विवाहिता से दुराचार कर वीडियो बनाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मदनगंज थाना सीआई राजेन्द्र खण्डेलवाल ने बताया कि कन्ट्रोल रूम से सूचना मिली कि टॉडगढ़ निवासी पुष्पेन्द्र सिंह रावत (25) का हरमाड़ा निवासी दो जनों ने अपहरण कर लिया। उन्होंने युवक के परिजन से तीन लाख रुपए फिरौती की मांग की। इस दौरान पुष्पेन्द्र की बहन ने टॉडगढ़ थानाधिकारी को इसकी सूचना दी। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने पुलिस की टीम बनाई। पुलिस ने अपहरण के आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर तीनों को धरदबोचा। इनमें एक युवक ने अपना नाम पुष्पेन्द्र बताया। पुलिस ने अपहरण के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दुराचार कर बनाया वीडियो

अपहरण के आरोपी दोनों सगे भाई हैं। इसमें एक भाई की शादी हो गई है, लेकिन गौणा नहीं हुआ। दोनों भाइयों के दादा कि गत दिनों मौत हो गई। इसमें उसकी पत्नी भी गांव आई हुई थी। इस दौरान पत्नी को कई बार फोन पर बात करते देख उसके पति ने सख्ती से पूछताछ कि तो उसने बताया कि टॉडगढ़ निवासी पुष्पेन्द्र जयपुर स्थित एक होटल में काम करता है। वह उससे कई दिनों से फोन पर बात करता है।

उसने बताया कि पुष्पेन्द्र ने 11 जून को किशनगढ़ के एक होटल में बुलाया। वहां उससे दुराचार कर वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी मिलने पर उसने पत्नी से फोन कराकर पुष्पेन्द्र को वापस होटल बुलाया। पुष्पेन्द्र के वहां पहुंचने पर दोनों भाई और उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पत्नी को वहां से गांव भेज दिया।

दोनों भाई पुष्पेन्द्र को लेकर रात्रि में काली डूंगरी चले गए और उसके परिजन को फोन करके 3 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर टॉडगढ़ निवासी पुष्पेन्द्र सिंह के खिलाफ दुराचार और वीडियो बनाने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी।

Updated on:
17 Jun 2019 05:11 am
Published on:
20 Jun 2019 07:44 am