अजमेर

Motivational: प्रेरणादायक है 50 की उम्र में 145KG वजन उठाने वाली रेखा शर्मा की कहानी, 19 की उम्र में हुई शादी फिर ऐसे बन गई चैंपियन

Real Life Inspiring Story: रेखा शर्मा 50 साल की उम्र में 145 किलोग्राम पावर लिफ्टिंग करती हैं। इन्होंने 19 साल की उम्र में शादी के बाद जिम जाना शुरू किया। अपनी मेहनत और फिटनेस के जुनून से इन्होंने कई स्वर्ण पदक जीते।

2 min read
Nov 06, 2025
रेखा शर्मा की फोटो: सोशल मीडिया

Influencer Influencer And Powerlifting Champion Rekha Sharma: जीवन में अच्छी सोच और मेहनत करने पर बेहतर परिणाम मिलते हैं। शरीर और मन हमारे मंदिर हैं इनका ध्यान रखना चाहिए। यह बात पावर लिफ्टिंग चैंपियन रेखा शर्मा ने कही।

ये भी पढ़ें

Success Story: ऑनलाइन स्टडी से फर्स्ट अटेम्प्ट में CA बनी कोटा की उर्वशी, 12th में 95% आए तो नाना बोले ‘IAS की कर लो तैयारी…’

19 साल में हुई थी शादी

रेखा ने बताया कि 19 साल में शादी हो गई। उन्होंने कुछ वक्त अध्यापन किया। उम्र के साथ वजन बढ़ गया। 42 साल में उन्होंने जिम जाना शुरू किया। शुरुआत में काफी शर्म महसूस हुई लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने शरीर को तंदुरुस्त बनाने पर ज्यादा ध्यान दिया। इस दौरान ही पावर लिफ्टिंग की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने अजमेर शहर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

जीते कई स्वर्ण पदक

दुबई की गुलशन काजी उनकी प्रेरणास्त्रोत हैं। श्रीजीब दास ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेनिंग दी लेकिन उन्होंने ऑफलाइन ट्रेनिंग पर ध्यान दिया। 2022 में पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 2024 में उन्हें इंदौर में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक मिला। इसी तरह 142.5 किलोग्राम, 70 किलोग्राम सहित अन्य प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते।

दोनों बच्चों ने बढ़ाया हौसला

वह 50 साल की उम्र में 145 किलोग्राम पावर लिफ्टिंग करती हैं। रेखा ने बताया कि 'दोनों बच्चों ने हौसला बढ़ाया। पशुप्रेम के कारण श्वानों से विशेष लगाव है। सुबह 6 बजे उठकर अभ्यास पर जोर रहता है। भोजन में पोषक तत्वों पर ध्यान देती हूं। मिठाई से कोई परहेज नहीं है। शरीर और मन हमारे मंदिर हैं। शारीरिक अभ्यास करते हैं तो भोजन का विशेष ध्यान रखें। बाजरा, मक्का, फाइबर फूड बहुत जरूरी है। उनके मित्र तंदरुस्ती और अच्छी सेहत के बारे में पूछते हैं तो आहार प्रक्रिया समझाती हूं। 45 साल के बाद महिलाओं को शरीर के प्रति ध्यान देना चाहिए।'

देती हैं ऑनलाइन परामर्श

जिम या कोई भी काम करने के लिए प्रशिक्षण जरूरी है। अजमेर में कई बच्चे उनसे जुड़े हैं। वह इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफार्म पर ऑनलाइन परामर्श देती हैं। कई उम्रदराज महिलाएं भी जुड़ी हैं।

ये भी पढ़ें

सरकारी स्कूल में पढ़कर बिना कोचिंग के बना RAS अधिकारी, माता-पिता ने बच्चों की पढ़ाई पर खर्च कर दी पूरी कमाई

Updated on:
06 Nov 2025 03:27 pm
Published on:
06 Nov 2025 03:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर