अजमेर

Innovation: यहां रूट डाइवर्ट, आप निकल सकते हैं इन रूट से

ट्रेफिक पुलिस बनाएगी अजमेर के रूट मैप। मोबाइल और अखबारों में होंगे जारी।
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2020, 9:55 AM IST
route chart ajmer
route chart ajmer

रक्तिम तिवारी अजमेर.

वीईआपी यात्रा और परीक्षा के चलते यहां रूट डाइवर्ट (route divert) रहेगा, कृपया असुविधा से बचने के लिए आप इन रूट से निकल सकते हैं। कुछ इस तरह के संदेश आपको जल्द मोबाइल में देखने और अखबार में पढऩे को मिलेंगे। यातायात पुलिस (traffic police) यह नई शुरुआत करने जा रही है। पुलिस अजमेर के व्यस्ततम और खास अंदरूनी सडक़ों का रूट मैप तैयार करने वाली है। इससे आमजन और बाहर से आने वाले लोगों को फायदा मिलेगा।

शहर में ऐलिवेटेड ब्रिज का कामकाज जारी है। कचहरी रोड, स्टेशन रोड, पृथ्वीराज मार्ग, केसरगंज तक निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा शहर में राजस्थान लोक सेवा आयोग सहित बीएड, नीट, जेईई मेन, बैंक, रेलवे और अन्य प्रतियोगी-भर्ती परीक्षाएं (exams) होती हैं। ख्वाजा साहब की दरगाह और पुष्कर तीर्थ में अति विशिष्ट (vvip visit) , विशिष्ट व्यक्तियों सहित आमजन का आगमन होता है। पहाड़ी इलाका होने से जयपुर, जोधपुर, कोटा जैसे शहरों की तरह अजमेर में सडक़ों का जाल नहींं है। रिंग रोड जैसा विकल्प (option) भी नहीं है।

तैयार होगा रूट मैप
ट्रैफिक पुलिस अजमेर के व्यस्ततम और खास अंदरूनी मार्गों (internal route) का रूट मैप बनवाएगी। इनका विशेष तौर पर प्रतियोगी परीक्षाएं, वीआईपी आगमन अथवा मेले-जुलूस की स्थिति में समाचार पत्रों में प्रकाशन होगा। मोबाइल पर भी एप के जरिए अपलोड किया जाएगा।

दिल्ली-जयपुर में होता है जारी
देश की राजधानी दिल्ली और जयपुर में ट्रेफिक पुलिस के रूट मैप (route map) बने हुए हैं। इन्हें वीआपी दौरे, मेले-जुलूस, परीक्षा अथवा अन्य आयोजनों पर अखबारों में जारी किया जाता है। मोबाइल एप से भी लोग रूट मैप की जानकारी लेते हैं।

यह होगा फायदा...
-अखबार में किसी इलाके का रूट मैप प्रिंट होने पर लोग रहेंगे जागरुक
-व्यस्तम रूट पर जाने के बजाय वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल
-ट्रेफिक पुलिस को यातायात संभालने में सहूलियत
-मोबाइल पर रूट मैप होने से लोगों को होगी कम परेशानी
-बेवजह व्यस्त अथवा बंद रूट पर जाने का झंझट होगा खत्म


अजमेर के ट्रेफिक रूट मैप तैयार किए जाएंगे। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी। यातायात के सुगम संचालन में मदद मिलेगी। विजय कुमार सांखला, उप अधीक्षक यातायात

Updated on:
16 Jan 2020, 9:55 AM IST
Published on: