स्मार्ट सिटी अध्यक्ष ने ली बैठक
to prepare for all works by
अजमेर.ajmer smart city अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं स्वायत शासन विभाग के शासन सचिव भवानी सिंह देथा ने अधिकारियों को Instructions निर्देश दिए कि वे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कराए जाने वाले कार्यों में गति लाए। जो भी कार्य प्रारम्भ किए जाने है उनकी December दिसम्बर माह तक DPR डीपीआर एवं टेंडर निकल जाए तथा फरवरीसे सभी कार्य प्रारम्भ हो जाए। देथा सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित अजमेर स्मार्ट सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के तहत जन उपयोगिता वाले कार्यों को प्राथमिकता से लिया जाए। उन्होंने शहर की यातायात समस्या समाधान के लिए बनाए जा रहे एलिवेटेड रोड के कार्य में गति लाने तथा कार्य गुणवत्ता पूर्ण करने के साथ ही कार्य का थर्ड पार्टी निरीक्षण भी आवश्यक रूप से कराया जाने के निर्देश दिए।
पार्किगं के लिए चिन्हित होंगे स्थान
अध्यक्ष ने शहर में पार्किंग समस्या समाधान के लिए मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए चयनित किये स्थानों पर चर्चा की। शहर में एेसे ५-६ स्थानों का चिन्हिकरण किया जाए। उन्होंने शहर के हैरिटेज स्थलों जिनमें बारादरी, ढाई दिन का झोपड़ा शामिल है का भी जीर्णोद्धार कर उनका मूल स्वरूप बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही शहर के विभिन्न पार्कों तथा सुविधाओं, चौराहों, साईंस एवं टेक्नोलॉजी पार्क के साथ ही है सीवरेज जैसे कार्य को भी प्रमुखता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सिवरेज का कार्य आज शहर की आवश्यकता है। इसे शीघ्र पूर्ण किया जाए शेष रहे कनेक्शनों को भी शीघ्र जारी किया जाए।
हरिभाऊ नगर में बनेगा गांधी स्मारक
देथा ने विवेकानन्द स्मारक को विकसित करने के साथ ही गांधी स्मारक बनाए जाने पर जोर दिया। इसकी डीपीआर शीघ्र तैयार की जाए। उन्होंने शहर की प्रमुख सड़कों के विकास के भी निर्देश दिए। जिनमें जयपुर रोड प्रवेश मार्ग अच्छा बनें। इसके साथ ही पुष्कर रोड महावीर सर्किल से रीजनल कॉलेजए मार्टिनडल ब्रिज से तोपदडा स्कूल के कार्य को भी शीघ्र कराने पर सहमति व्यक्त की। चिकित्सालय में मेडिसिन ब्लाक,मोर्चरी,चिन्ड्रन वार्ड, पीजी गल्र्स हॉस्टल के कार्यो की भी शीघ्र डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। देथा ने कहा कि स्मार्ट क्लास के जरिए गरीब बच्चों को भी पढ़ाया जाएगा।
यह होंगे काम
बैठक में शहर में रोड लाईट को एलईडी में कनवर्ट करना,संग्रहालय में पुरानी फिल्मों का डिजिटलाईजेशन, लाईट एंड साउंड पुन:आरंभ करने,नाग पहाड़ पर पौधारोपण,बस स्टेंड का नवीनीकरण,मसाला चौक स्थापित करना,शहर के प्रमुख नालों की मरम्मत करना,रूफ टॉफ सोलर पावर प्लांट लगाने,खेल गतिविधियों के विकास,अग्निशमन वाहनों व ट्री शिफ्टिंग मशीन की खरीद के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। इसी प्रकार शहर में सड़कों के विकास के लिए वैकल्पिक मार्ग के प्रस्ताव तैयार करने,सिटी बसों को अधिक जनोपयोगी बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा,नगर निगम की आयुक्त चिन्मयी गोपाल,उपवन संरक्षक सुदीप कौर, एडीए सचिव किशोर कुमार ,प्रोजेक्ट के अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
तोपदड़ा व सावित्री में बनाए जाने वाले इंडोर स्टेडियम पर खर्च होने वाली राशि की सीमा बढ़ाई गई। १४ सरकारी कार्यालयों में सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। जेसीबी सहित अन्य मशीनों तथा वाहनों की खरीद, अतिरिक्त मुख्य अभियंता के पद के सृजन,एक्सईएन रमेश माथुर को सेवा विस्तार देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।