अजमेर

रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, अब वॉइस कमांड से बुक होगी ट्रेन की टिकट

मोबाइल या कंप्यूटर से ट्रेन का टिकट बुक कराने के लिए अब बार-बार की-पैड या बोर्ड पर टाइप करने की जरूरत नहीं है। अब बोल कर की भी ट्रेन टिकट बुक करा सकेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Mar 2023, 3:39 PM IST
train

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/अजमेर. मोबाइल या कंप्यूटर से ट्रेन का टिकट बुक कराने के लिए अब बार-बार की-पैड या बोर्ड पर टाइप करने की जरूरत नहीं है। अब बोल कर की भी ट्रेन टिकट बुक करा सकेंगे। आईआरसीटीसी ने यह सुविधा शुरू कर दी है। चैट बॉक्स ’दिशा-2’ के जरिए यह विकल्प मुहैया कराया गया है।

रेलवे टिकट प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स की एन्ट्री हो गई है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट व एप पर पर ’आस्क दिशा 2.0’ का आइकन नजर आ रहा है। इस पर क्लिक करते ही यह एक्टिव हो जाता है। रेल यात्री वॉयस कमांड का इस्तेमाल कर इसके जरिए अब टिकट बुक करा सकते हैं।

दे सकते हैं सुझाव
आस्क दिशा से बोलकर टिकट बुकिंग की सुविधा के साथ यात्रियों को उनकी यात्रा से जुड़े प्रश्नों के उत्तर भी मिल रहे हैं। मुसाफिर चाहे तो सुधार से जुड़े सुझाव भी दे सकते हैं। आईआरसीटीसी की ओर से वॉइस कमांड से टिकट बुकिंग सहित कई सुविधाएं शुरू की गई हैं। इससे लोगों को आसानी हो रही है। इस सुविधा से नियमित बुकिंग हो रही है।
सिद्धार्थ सिंह, पीआरओ आईआरसीटीसी

बोलकर टिकट कैंसिलेशन व रिफंड की जानकारी मिल रही है। टिकट बुक कराने के लिए यात्री को यात्रा के प्रारंभिक व गंतव्य स्टेशन की जानकारी देनी होती है। इसके बाद तारीख पूछी जाती है। नाम और तारीख भी बोलने से टाइप हो जाते हैं। बुकिंग कंफर्म कराने के लिए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है। इसी तरह ट्यूर पैकेज, पीएनआर स्टेटस भी मालूम हो जाता है। इसे बेंगलुरु के स्टार्टअप को-रोवर के साथ मिलकर तैयार किया गया है।

Published on: