इंदौर

तीन घंटो से लगातार तेज बारिश, किसानों में गम की लहर

कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद बुधवार को सुबह 7 बजे से शहर में तेज बारिश हो रही है ,जिसके चलते सड़कों पर पानी भर जाने से आम जन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़़ रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Oct 2016, 10:18 AM IST
rain in city
rain in city

कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद बुधवार को सुबह 7 बजे से शहर में तेज बारिश हो रही है ,जिसके चलते सड़कों पर पानी भर जाने से आम जन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़़ रहा है।

मंगलवार को भी अजमेर सहित किशनगढ़ व ब्यावर में भी बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक का अहसास हुआ। शहर में मंगलवार को सुबह तेज धूप के कारण लोगों का गर्मी से बुरा हाल था।

लेकिन शाम होते-होते बादल छा गए और तेज हवाआें के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया जो रुक रुक कर बुधवार सुबह तक चला । बारिश से शहर में कई जगह पानी भर गया। सड़क पर कीचड़ फैल जाने से लोगों को आने जाने में परेशानी हुई।

फसलों को नुकसान

बारिश से खेतों में कटी फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों ने फसल की कटाई शुरू कर खलिहानों में कटी फसल रख दी थी लेकिन बारिश हो जाने से खेतों रखी फसल खराब हो गई। किसानों को आशंका है कि बारिश का दौर लगातार चला तो फसलों को अधिक नुकसान हो सकता है।


Published on: