
अजमेर. जयपुर में कोरोना पॉजिटिव आए एक युवक की ओर से अपना स्थाई पता अजमेर लिखवाने के कारण यह अजमेर के खाते में जुड़ गया। हालंांकि पिछले 4 वर्ष से यह परिवार जयपुर के एचआर कॉलोनी खटीकों का मोहल्ला में निवास कर रहा है। बाद में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सूचना जयपुर भिजवा दी गई । हालांकि यह आंकड़ा जुडऩे से अजमेर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 173 हो गई ।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जयपुर में पॉजिटिव आए युवक ने अपना स्थाई पता शहजादों की हवेली, ढाई दिन का झोंपड़ा अजमेर लिखवा दिया। यह परिवार पिछले 4 साल से जयपुर एचआरए कॉलोनी में रह रहा है । जनवरी माह में परिवार के सदस्य अजमेर आए थे और विगत 1 फरवरी को वे जयपुर चले गए । इसके बाद अजमेर नहीं आए । चिकित्सा विभाग की ओर से सूचना मिलने के साथ टीम दरगाह के पास ढाई दिन का झोंपड़ा पहुंची । वहीं पॉजिटिव युवक व परिवार से बात होने पर उन्होंने बताया कि वे 4 साल से जयपुर में ही रह रहे हैं ।