अजमेर

ऑनलाइन होगी जेईई एडवांस-2019, स्टूडेंट्स जुट जाएं तैयारी में

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Mar 10, 2019
jee advance 2019
jee advance 2019

अजमेर.

देश के विभिन्न आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस-2019 परीक्षा ऑनलाइन होगी। 19 मई को दो पारियों में यह परीक्षा कराई जाएगी।

देश के विभिन्न आईआईटी में दाखिलों के लिए जेईई एडवांस परीक्षा होती है। इसमें सीबीएसई की जेईई मेन्स में उत्तीर्ण करीब 2.24 लाख विद्यार्थी शामिल होते हैं। बीते साल आईआईटी कानपुर ने ने यह परीक्षा कराई थी। इस बार आईआईटी रुडक़ी को परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कम्प्यूटर पर होगी परीक्षा
पिछले साल की तरह आईआईटी रुडक़ी पूरे देश में जेईई एडवांस परीक्षा ऑनलाइन कराएगा। विद्यार्थियों को कम्प्यूटर पर परीक्षा देनी होगी। इसके लिए बनाए जाने वाले परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप कम्प्यूटर लगाए जाएंगे। सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेज, केंद्र अथवा राज्य सरकारी की किसी कम्प्यूटर संस्थान में केंद्र बनाए जाएंगे।

दो पारियों में परीक्षा

19 मई को दो पारियों में जेईई एडवांस परीक्षा होगी। पेपर-1 सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और पेपर-2 दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा। परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीयन अप्रेल में प्रारंभ होंगे।

Published on:
10 Mar 2019 05:14 pm