
पीसांगन उपखण्ड क्षेत्र में स्थित परीक्षा केंद्रों पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के तहत पहले दिन सुबह 8:30 बजे अंग्रेजी का पेपर शुरू हुआ । प्रथम दिवस होने के कारण परीक्षार्थी नोटिस बोर्ड पर चस्पा बैठक व्यवस्था में नामांकन देखकर अपने अपने कक्ष में पहुंचने की भागमभाग में लगे रहे, वहीं ड्यूटी पर तैनात शिक्षण गण भी बैठक व्यवस्था को लेकर परीक्षार्थियों की हेल्प कर रहे थे
गुरुवार सुबह 8:30 बजे निर्धारित समय पर अंग्रेजी का पेपर शुरू हुआ और परीक्षार्थी जिंदगी के अगले पायदान पर कदम बढ़ाने की जुगत में जुट गए।