अजमेर

JEE ADVANCED 2019-स्टूडेंट्स की आंसर-की 4 जून को होगी अपलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की जेईई मेन्स में उत्तीर्ण करीब 2.45 लाख विद्यार्थी पात्र हैं।

less than 1 minute read
May 28, 2019
jee advanced 2019

अजमेर. देश के विभिन्न आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस-2019 परीक्षा हो चुकी है। अब स्टूडेंट्स को आंसर-की का बेसब्री से इंतजार रहेगा। इसमें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की जेईई मेन्स में उत्तीर्ण करीब 2.45 लाख विद्यार्थी पात्र हैं।

इस बार आईआईटी रुडक़ी ने 27 मई को जेईई एडवांस परीक्षा कराई है। । प्रथम पेपर सुबह 9 से 12 और द्वितीय पेपर दोपहर 2 से 5 बजे तक कराय गया था। राजस्थान में अजमेर, अलवर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, सीकर और उदयपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। स्टूडेंट्स की उत्तर कुंजी 4 जून को अपलोड होगी।

परिणाम जून में जारी होगा। इसकी रैंकिंग के आधार पर विद्यार्थियों को देश की विभिन्न आईआईटी और इसके समकक्ष संस्थानों में प्रवेश मिलेंगे। मालूम हो कि इस बार परीक्षा के लिए करीब 2 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इन्हें विभिन्न आईआईटी में रैंकिंग और वरीयता के अनुसार प्रवेश मिलेंगे।

इन आईआईटी में मिलेगा प्रवेश
चेन्नई, दिल्ली, कानपुर, मुंबई खडग़पुर, जोधपुर, रुडक़ी, गुवाहाटी, रोपड़, भुवनेश्वर, धनबाद, भिलाई, वाराणसी, इंदौर, जम्मू, पटना, मंडी, हैदराबाद, पल्लकड़, तिरुपति, धारवाड़, गांधीनगर और गोवा

ये भी पढ़ें

MDSU: लॉ फेकल्टी के एग्जाम जून में, जुलाई तक चलेंगे पेपर

Published on:
28 May 2019 08:14 am
Also Read
View All