अजमेर

JLN Hospital: ड्यूटी से नदारद मिले डॉक्टर, निरीक्षण में हुआ खुलासा

अधीक्षक को दिए कार्रवाई के निर्देश जेएलएन के दंत रोग विभाग का मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jul 2019, 5:38 PM IST
JLN Hospital: doctor not found on seat
JLN Hospital: ड्यूटी से नदारद मिले डॉक्टर, निरीक्षण में हुआ खुलासा

जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में चिकित्सक कितनी गंभीरत से ड्यूटी करते हैं इसकी हकीकत अतिरिक्त कलक्टर के निरीक्षण में सामने आ गई। एडीएम आनन्दी लाल वैष्णव ने पिछले सप्ताह अस्पताल के दंत रोग विभाग का निरीक्षण किया तो कोई भी चिकित्सक उपलब्ध नहीं था रोगी परेशान होते नजर आए। जबकि विभाग के बाहर सूचना पट्ट पर चिकित्सकों के नाम डॉ.ज्योति वर्मा वरिष्ठ आचार्य आउटडोर दिवस सोमवार व शुक्रवार, डॉ.बलराम चौधरी सह आचार्य मंगलवार, गुरुवार एवं शुक्रवार, डॉ.अक्षय राज गोयल सहायक आचार्य सोमवार, बुधवार, शनिवार,डॉ.शोभित माथुर चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन, डॉ.राहुल जैन चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन आउटडोर दिवस है। निरीक्षण के दौरान कोई भी जिम्मेदार चिकित्सक विभाग में उपस्थित नहीं था।
वैष्णव के अनुसार इससे प्रतीत होता है कि चिकित्सक अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह है। तत्समय विभाग में दो महिला रेजिडेंट डॉक्टर मरीजों की जांच कर रही थी। वैष्णव के बुलाने पर डॉ.तरूण गौड़ आए जिनका नाम सूचना पट्ट पर अंकित नहीं था। वैष्णव ने जेएलएन अस्पताल अधीक्षक को सम्बन्धित चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई की सूचना जिला कलक्टर व अतिरिक्त कलक्टर को तीन में देनी होगी।

डिस्ट्रिक हैल्थ रेकिंग में अजमेर द्वितीय
नीति आयोग नई दिल्ली के अनुसरण में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवता के आधार पर जिलावार सम्पूर्ण राजस्थान की रैंकिंग घोषित की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के.सोनी ने रैंकिंग में अजमेर जिला जून माह के दौरान प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है।

Published on: