अजमेर

JLN Hospital : परिसर में अटकी रही “जान”, पार्किंग व्यवस्था की उड़ी खूब धज्जियां

JLN Hospital Ajmer : जवाहर लाल नेहरू अस्पताल परिसर में ही एम्बुलेंस आपातकालीन इकाई तक नहीं पहुंच पा रही है। अस्पताल परिसर में बेतरतीब पार्किंग व्यवस्था के चलते गुरुवार को भी एम्बुलेंस, दुपहिया व अन्य वाहनों की आवाजाही व दोनों छोर पर पार्किंग के चलते फंस गई।
less than 1 minute read
• •
Feb 09, 2024
jln_hospital.jpg

Rajasthan News : जवाहर लाल नेहरू अस्पताल परिसर में ही एम्बुलेंस आपातकालीन इकाई तक नहीं पहुंच पा रही है। अस्पताल परिसर में बेतरतीब पार्किंग व्यवस्था के चलते गुरुवार को भी एम्बुलेंस, दुपहिया व अन्य वाहनों की आवाजाही व दोनों छोर पर पार्किंग के चलते फंस गई।

JLN Parking System Violated : जवाहर लाल नेहरू अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था अभी तक सुचारू नहीं हो पाई। शिशु रोग विभाग में बीमार बच्चे को लेकर आई एम्बुलेंस को निकलने में ही परेशानी हो गई, जबकि एम्बुलेंस के लिए अस्पताल परिसर में कोई गतिरोध नहीं होना चाहिए। वाहनों के निकलने के बाद एम्बुलेंस पहुंच पाई।

फिर निरीक्षण, हिदायत का क्या असर ?

अस्पताल व मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से पिछले चार सप्ताह से निरीक्षण किए जा रहे हैं। सभी में पार्किंग की बदहाल स्थिति सामने आई। सभी अधिकारियों ने पार्किंग ठेकेदार, सुपरवाइजर आदि को हिदायत दी, कार्रवाई के निर्देश दिए, ठेका बदलने की बात कही मगर वही ढाक के तीन पात की कहावत चरितार्थ हो रही है।

Published on:
09 Feb 2024 01:06 pm
Also Read
View All
Ajmer: गाड़ी के नंबर में 007 और राम-श्याम लिखवाने का क्रेज, जानें कैसे मिलता है पसंदीदा VIP नंबर और कितना आता है खर्च?

Rajasthan News : सबसे बड़े JLN अस्पताल की ICU में घुसा सांप, डॉक्टरों से लेकर मरीज़ों-परिजनों में अफरा-तफरी, मशक्कत के बाद रेस्क्यू

Rajasthan Crime : अजमेर में फिल्मी अंदाज में डकैती, 12 मिनट में समेटा करोड़ों का माल, 3 घंटे में पुलिस ने धर दबोचा

निलम्बित महिला जेलर को अजमेर से अचानक जयपुर जेल में किया शिफ्ट, जानें इसके पीछे की हैरान कर देने वाली वजह

अजमेर रेल मंडल में फर्जीवाड़े का खुलासा: लेवल-2 के कर्मचारी को बनाया प्रोटोकॉल इंस्पेक्टर, रेलवे में यह पदनाम ही नहीं