अजमेर

करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष गोगामेड़ी के खिलाफ धमकी का मामला दर्ज

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेड़ी के खिलाफ रविवार शाम दरगाह थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है

less than 1 minute read
Jul 01, 2019
Karani sena National President Gogameri register threat case against
करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष गोगामेड़ी के खिलाफ धमकी का मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी धमकी, दरगाह नाजिम ने करवाया मुकदमा दर्ज

अजमेर. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेड़ी के खिलाफ रविवार शाम दरगाह थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। गोगामेड़ी पर दरगाह कमेटी नाजिम ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दो समुदायों के बीच में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार दरगाह कमेटी के नाजिम शकील अहमद ने शिकायत दी कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया जिसमें अजमेर दरगाह आने वाले जायरीन को धमकी दी है। इससे दो समुदाय में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता हैं। पुलिस ने शकील अहमद की शिकायत पर गोगामेड़ी के खिलाफ दो समुदाय में साम्प्रदायिक वैमनस्य फैलाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

वीडियो में यह कहा

बकौल वीडिया 'गोगामेड़ी ने वायरल वीडियो में कहा कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। यदि वहां कोई भी आतंकवादी गतिविधि अंजाम की गई, हिन्दुओं को नुकसान पहुंचाया गया तो राजस्थान में अजमेर की दरगाह आने वाले जायरीन अपने आपको सुरक्षित न समझें। यहां भी करणी सेना हाथ पर हाथ धरकर चुप नहीं बैठेगी।Ó सोशल मीडिया पर वारयल वीडियो के बाद पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

इनका कहना है...
दरगाह कमेटी नाजिम ने सुखदेवसिंह गोगामेड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। गोगामेड़ी के खिलाफ दो समुदाय में वैमन्यस्य फैलाने का मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण में अनुसंधान किया जा रहा है।

-हेमराज, थानाप्रभारी (दरगाह)

Updated on:
01 Jul 2019 01:58 am
Published on:
01 Jul 2019 03:00 am