अजमेर

आरपीएससी की तकनीक अपनाएगा केरल लोक सेवा आयोग

राजस्थान लोक सेवा आयोग का किया दौरा।
2 min read
Mar 12, 2020
kerala psc
kerala psc

अजमेर.

केरल लोक सेवा आयोग अध्यक्ष एम. के. सकीर ने राजस्थान लोक सेवा आयोग का दौरा किया। उन्होंने ऑनलाइन परीक्षा फार्म, फार्मों की जांच, परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया समझी।

एम. के. सकीर राजस्थान लोक सेवा आयोग अध्यक्ष पहुंचे। उन्होंने परीक्षा और कंप्यूटर विभाग की कार्यप्रणालीदेखी। खासतौर पर ऑनलाइन परीक्षा फार्म, फार्मों की जांच, प्रश्न पत्र निर्माण, आपत्तियों के निस्तारण और परिणाम तैयार की प्रक्रिया को उन्होंने विशेष तौर पर समझा। आयोग अध्यक्ष दीपक उप्रेती से भी उन्होंने बातचीत की।

आयोग की शानदार तकनीक
सकीर ने अध्यक्ष उप्रेती से बातचीत में कहा कि आरपीएससी की तकनीक शानदार है। यूपीएससी के बाद यह देश भर में मॉडल है। इसे अपनाए जाने की जरूरत है।

हाईकोर्ट के आदेशानुसार आयोग लेगा अपना फैसला।

अजमेर. आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 के परिणाम को लेकर 18 मार्च को राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही राजस्थान लोक सेवा आयोग परिणाम जारी करने का फैसला लेगा।

आयोग ने 25 और 26 जून को आरएएस मुख्य परीक्षा का आयोजन किया था। यह परीक्षा भी कई पेचीदगियों के बाद संभव हो पाई। राजस्थान हाईकोर्ट की सिंगल बैंच ने बीते अप्रेल में आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 के प्रश्न संख्या 11 और 22 को हटाने सहित नए सिरे से परिणाम जारी करने के आदेश दिए थे। इसके खिलाफ आयोग ने हाईकोर्ट की खंडपीठ में याचिका दायर की। खंडपीठ ने पिछले साल 29 मई को सिंगल बैंच के फैसले को निरस्त (क्वैश) किया था। मालूम हो कि यह परीक्षा 1017 पदों की भर्ती के लिए कराई गई है।

Published on:
12 Mar 2020 08:10 am