अजमेर

Dispute-अगवा युवक को छुड़वाया, एक आरोपी गिरफ्तार

लेन-देन के मामले में दो दिन पहले अगवा किए गए युवक को सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर रिहा करा लिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Aug 2019, 6:00 AM IST
Dispute-अगवा युवक को छुड़वाया, एक आरोपी गिरफ्तार
Dispute-अगवा युवक को छुड़वाया, एक आरोपी गिरफ्तार

अजमेर. लेन-देन के मामले में दो दिन पहले अगवा किए गए युवक को सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर रिहा करा लिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुटी है।
थानाप्रभारी नरेन्द्र कुमार ने बताया कि स्पेशल टीम की मदद व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक को अगवाकर फिरौती मांगने के मामले में कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने नागौर मेड़ता शहर फालकी निवासी महिपाल जाट को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर माांगलियावास लीड़ी निवासी गोपाल डीया को बरामद किया। पुलिस को महिपाल के साथी राकेश, संजय, विजय की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि गोपाल ने महिपाल से रकम उधार ले रखी है लेकिन महिपाल पुलिस के समक्ष ऐसे कोई दस्तावेज नहीं दिखाए हैं। पुलिस मामले में पड़ताल में जुटी है।

11 लाख की डिमांड
पुलिस के अनुसार लीड़ी निवासी जगदीश पुत्र हरजीराम जाट ने शिकायत दी कि 19 अगस्त रात 10 बजे उसके बेटे गोपाल को लोहागल रोड राम भवन के निकट मेडिकल स्टोर से कुछ युवक अगवा कर ले गए। आरोपी उसकी कार भी ले गए। इसके बाद उसको कॉल कर 11 लाख रुपए की डिमांड की। फिरौती की रकम देने पर गोपाल को छोडऩे की बात कही। जगदीश की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस की टीम गठित की गई

Published on: