अजमेर

हत्यारी मां जेल गई, बिलखते रह गए बच्चे

बरदा हत्याकांड के आरोपियों ने उगले कई राज
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Feb 2020, 12:53 AM IST
Killer mother goes to jail, children continue to cry
हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते ग्रामीण।,हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते ग्रामीण।,हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते ग्रामीण।,हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते ग्रामीण।,हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते ग्रामीण।,हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते ग्रामीण।

केकड़ी (अजमेर). केकड़ी थाना पुलिस ने पार में गत दिवस हुई युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी एवं खून से सने कपड़े जब्त किए है। अनुसंधान अधिकारी एसआई सुमन मीणा ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। गौरतलब है कि गृहक्लेश व रोजाना मारपीट से तंग होकर पारा निवासी गीता ने अपने प्रेमी शिवराज मीणा के साथ मिलकर दो दिन पहले पति बरदा माली की बेरहमी से हत्या कर दी थी। अनुसंधान के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपियों को दिलाएं कड़ी सजा

सोमवार को पारा के ग्रामीणों ने पुलिस उप अधीक्षक राजेश वर्मा से मिल कर मामले में लिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों को कहना रहा कि जिस तरह से घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है, उससे प्रतीत होता है कि घटना में कुछ अन्य व्यक्ति भी शामिल हो सकते है।

बच्चों को मिले सरकारी मदद
ग्रामीणों ने बताया कि बरदा माली के दो पुत्र व एक पुत्री है। बरदा की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी गीता जेल जा चुकी है। परिवार में तीनों बच्चों का पालन-पोषण करने वाला कोई नहीं है। ऐसे में तीनों बच्चों को सरकारी मदद मुहैया कराई जाए। डीवाईएसपी वर्मा से मुलाकात के दौरान मृतक के परिजन एवं पारा के कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Published on: