अजमेर

अजमेर के दरगाह क्षेत्र में जाने से पहले जानें यह हाल

ajmer dargah news : शहर के व्यस्ततम और भीड़-भाड़ वाले दरगाह क्षेत्र में नियम-कायदों को ताक में रख कर खड़ी की गई बहुमंजिला इमारतों के कारण कई हादसे पेश आ चुके हैं। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन सोया हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jan 2020, 3:06 PM IST
अजमेर के दरगाह क्षेत्र में जाने से पहले जानें यह हाल
अजमेर के दरगाह क्षेत्र में जाने से पहले जानें यह हाल

अजमेर. शहर के व्यस्ततम और भीड़-भाड़ वाले दरगाह (dargah) क्षेत्र में नियम-कायदों को ताक में रख कर खड़ी की गई बहुमंजिला इमारतों के कारण कई हादसे पेश आ चुके हैं। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन सोया हुआ है। दरगाह क्षेत्र में कहने को तो 'जी प्लस टूÓ के आवासीय नक्शे ही पास किए जा सकते हैं, लेकिन स्थिति यह है कि यहां की तंग गलियों में अवैध रूप से 7-8 मंजिला तक के कॉम्प्लेक्स, होटल, गेस्ट हाउस धड़ल्ले से चल रहे हैं। आग लगने पर यहां गंभीर हालात पेश आ सकते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंख मंूद कर बैठे हैं।

पहले हो चुके हादसे

1. माचिस की डिब्बी की तरह गिर गई थी इमारत

व्यस्ततम दरगाह बाजार में पिछले दिनों दो बहुमंजिला बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई थी। गनीमत रही कि समय रहते प्रशासन को इसकी जानकारी मिल गई। इससे रास्ता बंद कर लोगों को हटा लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

2. होटल में लगी आग

दरगाह बाजार में ही पिछले साल एक होटल में आग लग गई। आग से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। जिस होटल में आग लगी थी, उसमें बड़ी संख्या में जायरीन ठहरे हुए थे।

इनका कहना है...

निगम की ओर से पिछले एक सप्ताह से सर्वे कराया जा रहा है। दरगाह क्षेत्र में जी प्लस टू से ज्यादा निर्माण करने वालों को नोटिस दिए जाएंगे। मांगे गए दस्तावेज जमा नहीं कराने पर निगम उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

- गजेन्द्र रलावता, उपायुक्त, नगर निगम

Published on: