अजमेर

Good News: उसने अचानक किया इतना बड़ा फैसला, लोगों को भी नहीं हुआ यकीन

इस विवाद के अचानक निपट जाने की आशा नहीं थी तथा वह इस कारण लगातार व्याकुल रहता था ।
2 min read
Jul 04, 2018
revenue case
revenue case

अजमेर

राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार में अनेक पुराने मामलों में रिकॉर्ड की दुरूस्तगी तो हो ही रही है साथ ही लोगों को इसका सीधा लाभ भी मिल रहा है।

गत दिनों ग्राम भावानीखेड़ा न्याय आपके द्वार शिविर में नारायण सिंह जाति रावत ने उपस्थित होकर पीठासीन अधिकारी विरेन्द्र सिंह यादव को बताया कि उसके द्वारा ग्राम भवानीखेड़ा के खसरा नं. 1020 में काली पत्नी सुखपाल का हिस्सा जरिये विक्रय पत्र खरीदा था।

जिसका नामान्तरकरण भी वर्किंग जमाबन्दी में हो गया किन्तु हाल रिकॉर्ड में वह खसरा नं.वापिस काली के नाम हो गया जिसे दुरूस्त किया जावे। पीठासीन अधिकारी ने नारायण सिंह को बताया कि प्रकरण में काली की सहमति जरूरी हैं किन्तु मौके पर काली ने आने से मना कर दिया।

पीठासीन अधिकारी ने ग्राम के मोजिज व्यक्तियों के माध्यम से काली को कैम्प में बुलवाया व समझाईश की। शुरू में काली ने सहमति देने से इन्कार कर दिया परन्तु लगातार समझाईश के बाद काली ने स्वीकार कर लिया कि उसके द्वारा जमीन बेच दी गई है व कब्जा भी नारायण सिंह का ही है तथा जमीन नारायण ंिसह के नाम कर दी जावे।

पीठासीन अधिकारी ने मौके पर ही भूमि नारायण सिंह के नाम करने के आदेश जारी किये। इस तरह वर्षों पुराना विवाद एक ही दिन में समाप्त हो गया।

प्रार्थी ने इस विवाद के समाप्त हो जाने प्रसन्नता जाहिर की एवं व्यक्त किया कि उसे इस विवाद के अचानक निपट जाने की आशा नहीं थी तथा वह इस कारण लगातार व्याकुल रहता था परन्तु ग्राम में ही एक दिवस में उक्त विवाद समाप्त हो जाना किसी स्वपन की तरह है तथा वह राज्य सरकार के अभियान एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभारी है।

स्थापना दिवस समारोह भी

1 अगस्त को विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह भी होगा। विश्वविद्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार से हवन और पौधरोपण कार्यक्रम होगा। इसमें विद्यार्थी, शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम होगा। फलदार और अन्य पौधे लगाए जाएंगे।

समारोह की तैयारियां शुरू
विश्वविद्यालय ने समारेाह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द आमंत्रण पत्र छपवाकर राजभवन, मुख्यमंत्री कार्यालय, सचिवालय और अन्य विभागों में भेजे जाएंगे। टॉपर्स की अस्थाई सूची वेबसाइट पर अपलोड हो चुकी है। जल्द स्थाई सूची जारी होगी।

Published on:
04 Jul 2018 08:52 am