अजमेर

गुवारडी में करोड़ों की जमीन पर भू-माफिया कर रहे कब्जा

ग्रामीणों ने विरोध किया तो घर में घुसकर मारपीटकलक्टर और एसपी के गुहार लगाने पहुंचे ग्रामीण
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2021, 9:08 PM IST
Campaign to remove encroachment in Barabaspur, JCB on encroachment with the initiative of Panchayat ...
बरबसपुर में अतिक्रमण हटाने चलाया गया अभियान, पंचायत की पहल से अतिक्रमण पर चला जेसीबी ...

अजमेर. शहर के निकटवर्ती और हाइवे से लगती नारेली और गुवारणी Guwardi गांव की करोड़ रुपए की सरकारी जमीन पर भू-माफिया Land mafia कब्जा करने में जुटे हैं। इसमें शहरी और ग्रामीण भू-माफिया दोनो सक्रिय है। सरकारी जमीन पर जेसीबी के जरिए समतल किया जा रहा और पत्थर डालकर कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीण जब इसका विरोध कर रहे हैं तो उनके साथ भू-माफिया गालीगलौच और मारपीट कर रहे हैं। गुरुवार रात्रिको घर में घुस कर गावं के एक ग्रामीण का हाथ भी तोड़ दिया। गुवारड़ी गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को इस मामले में जिला कलक्टर प्रकाश पुरोहित, पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र, एसडीएम अवधेश मीणा तथा अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की है। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों को कार्यवाही का भरोसा दिया। उन्होनें कहा कि जल्द ही तहसीलदार से जमीन की तरमीम करवाई जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी उनके साथ भू-माफिया मारपीट कर चुके हैं। इसकी शिकायत अलवरगेट थाने में भी की गई लेकिन पुलिस कार्रवाई के बजाय उन्हें ही घंटों तक थाने में बैठाए रहती है।
इस तरह चल रहा है खेल

अजमेर विकास प्राधिकरण तथा ग्राम पंचायतों की जमीन पर कब्जे का खेल इन दिनों जमकर चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के भूमाफिया पहले बाड़लगाकर, और पत्थर डालकर व तारबंदी कर कब्जा कर लेते हैं। फिर इस जमीन को औने पौने दामों पर शहरी भू-माफिया को बेच दिया जाता है। इसके बाद इस जमीन पर प्लॉटिंग कर लाखों रुपए में बेच दिया जाता है।

Updated on:
29 Jan 2021, 9:08 PM IST
Published on: