अजमेर. नगरीय निकाय चुनाव में जिले के 1000 प्रत्याशियों candidates का भाग्य गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) EVM में बंद हो गया। प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 31 जनवरी को होगा। दोनो ही प्रमुख दलों ने बहुमत के साथ अपना बोर्ड बनाने के दावा किया है। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। सूरज चढऩे के साथ ही मतदाता मतदान केन्द्रों पर पहुंच अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए। कई जगहों पर शाम 5 बजे के बाद भी मतदाताओं की भीड़ मतदान केन्द्र के अंदर नजर आई। नगर निगम अजमेर, किशनगढ़ नगर परिषद, नगर पालिका सरवाड़, केकड़ी, बिजयनगर सहित पांचों निकाय के कुल 1000 प्रत्याशियों के लिए 4 लाख 7 हजार 612 मतदाताओं ने मतदान किया। अजमेर नगर निगम में 2 लाख 60 हजार 571 मतदाताओं ने मतदान किया। जबकि नगर परिषद किशनगढ़ में 88 हजार 438,नगर पालिका केकड़ी में 26 हजार 444, बिजयनगर में 19 हजार 556, सरवाड़ में 12 हजार 603 मतदाओं ने मतदान किया। इसके साथ ही अजमेर नगर निगम के 382,किशनगढ़ नगर परिषद 252, सरवाड़ नगर पालिका 62,केकड़ी नगर पालिका में 105, बिजयनगर नगर पालिका में 199 के प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद हो गए।