आरएएस साक्षात्कार का अंतिम चरण आज से

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त भर्ती 2013 में छठे और अंतिम चरण के साक्षात्कार एक दिसम्बर से शुरू होंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने गुरुवार और शुक्रवार को सुबह 9 बजे और दोपहर 1.30 बजे से दो-दो बोर्ड में साक्षात्कार करना निर्धारित किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Dec 2016, 1:03 AM IST
rpsc, ras, interview
ras interview

अजमेर. राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त भर्ती 2013 में छठे और अंतिम चरण के साक्षात्कार एक दिसम्बर से शुरू होंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने गुरुवार और शुक्रवार को सुबह 9 बजे और दोपहर 1.30 बजे से दो-दो बोर्ड में साक्षात्कार करना निर्धारित किया है।

अंतिम चरण में कुल 62 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। कुल 990 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में आयोग ने 2 हजार 580 से अधिक अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए हैं।

परिणाम पर संशय

आरपीएससी की ओर से आमतौर पर आएएस के साक्षात्कार के अंतिम दिन परिणाम जारी कर दिया जाता है। लेकिन आरएएस भर्ती 2013 में परिणाम जारी करने पर राजस्थान उच्च न्यायालय की रोक के कारण शुक्रवार को परिणाम जारी होने को लेकर संशय बना हुआ है।

ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों की ओर से दायर याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी। आरपीएससी की ओर से 350 से 381 प्राप्तांक वाले ओबीसी अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की रिपोर्ट उच्च न्यायालय में प्रस्तुत कर शुक्रवार को परिणाम जारी करने की अनुमति मांगी जाएगी।


Published on: