Weather News: बीते साल के मुकाबल इस साल फरवरी माह ज्यादा गर्म रहा है। बीते साल फरवरी की शुरुआत से अधिकतम तापमान 25.1 से 29.9 और न्यूनतम तापमान 7.1 से 20.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा था।
IMD Today Yellow Alert: पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदल गया है। गुरुवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। सूरज तांक-झांक करता रहा। दोपहर तक खुलकर धूप नहीं निकला। बाद में बादल कुछ हटे तो सूरज नजर आया। अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से बादलों ने आसमान को घेर लिया। करीब 8.45 बजे बादलों के बीच सूरज की झलक दिखी। इसके बाद सूरज को फिर बादलों ने ढाप लिया। दोपहर तक मौसम का यही हाल रहा। बाद में बादल हटे तो सूरज दिखा। हालांकि बादलों के चलते तेज धूप नहीं निकली। हल्की गर्माहट के चलते पंखे भी चलाने पड़े।
बीते साल के मुकाबल इस साल फरवरी माह ज्यादा गर्म रहा है। बीते साल फरवरी की शुरुआत से अधिकतम तापमान 25.1 से 29.9 और न्यूनतम तापमान 7.1 से 20.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। इस दौरान 12.4 मिलीमीटर बारिश भी हुई थी।
इस साल फरवरी में अधिकतम तापमान 24.9 से 32.2 और न्यूनतम 9.1 से 18.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। केवल 4 फरवरी को 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई है।
21 फरवरी- 29.8, 15.2
22 फरवरी- 28.7, 13.5
23 फरवरी- 29.2, 13.5
24 फरवरी- 30.3, 12.6
25 फरवरी -29.3, 14.5
26 फरवरी- 32.2, 17.1
27 फरवरी- 32.3, 17.7
(अधिकतम और न्यूनतम)
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में मार्च में भयंकर गर्मी रहने वाली है। ऐसे में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं मार्च के शुरुआत यानी 1 मार्च को भरतपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। हालंकि आगे गर्मी बढ़ेगी और मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार आज कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकदार तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें अलवर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ शामिल है।