6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

​​​​​RPSC SI Exam: 4.72 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, कड़ी सुरक्षा के बाद मिला प्रवेश

RPSC SI exam 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2025 सोमवार को राज्य के सभी शहरों में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई।

2 min read
Google source verification
RPSC SI exam 2025, Rajasthan police recruitment, platoon commander exam, Hindi paper RPSC, General Knowledge exam Rajasthan, General Science exam Rajasthan, RPSC exam attendance, Ajmer exam statistics, Dholpur exam statistics, Rajasthan competitive exam, exam centers security, RPSC exam updates, state-level recruitment exam, police exam results 2025, Rajasthan breaking news

प्रवेश से पहले जांच करती पुलिस। फोटो- पत्रिका

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2025 सोमवार को भी हुई। राज्य के सभी शहरों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। मेटल डिटेक्टर से तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश मिला। केंद्रों के आसपास के 100 मीटर दायरे में ई-मित्र और कियोस्क बंद रहे। मोबाइल सहित किसी तरह की सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।

सुबह 11 से 1 बजे तक आयोजित हिंदी विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 3 लाख 85 हजार 029 में से 2 लाख 37 हजार 30 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान 1 लाख 47 हजार 999 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। हिंदी के पेपर में कुल उपस्थिति 61.56 प्रतिशत रही।

इसी तरह दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित जनरल नॉलेज और जनरल साइंस के पेपर में कुल पंजीकृत 3 लाख 85 हजार 029 में से 2 लाख 35 हजार 340 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। इस दौरान 1 लाख 49 हजार 689 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पेपर में कुल उपस्थिति 61.12 प्रतिशत रही। संबंधित जिला कलक्टर, एसपी, उपखंड अधिकारियों और अन्य अफसरों ने केंद्रों का निरीक्षण किया।

राज्य में सर्वाधिक-न्यूनतम उपस्थिति

हिंदी विषय के पेपर में राज्य में अजमेर में 11215 अभ्यर्थी उपस्थित और 8985 अनुपस्थित रहे। यहां सबसे कम 55.52 प्रतिशत उपस्थिति रही। धौलपुर में सर्वाधिक 3270 अभ्यर्थी उपस्थित और 1157 अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति 73.86 प्रतिशत रही। इसी तरह जनरल साइंस और जनरल नॉलेज के पेपर में अजमेर में 11136 अभ्यर्थी उपस्थित और 9064 अनुपस्थित रहे। यहां कुल उपस्थिति 55.13 प्रतिशत रही। इसी तरह धौलपुर में 3261 अभ्यर्थी उपस्थित, 1166 अनुपस्थित रहे। यहां कुल उपस्थिति 73.66 प्रतिशत रही।

ई-मित्र और कियोस्क बंद रहे

केंद्रों के आसपास के 100 मीटर के दायरे में ई-मित्र और कियोस्क बंद रहे। मोबाइल सहित किसी तरह की सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। देर शाम तक आरपीएससी में विभिन्न जिलों से कड़ी सुरक्षा में ओएमआर शीट पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। अब आयोग अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट जांचेगा। इसके बाद नतीजा जारी होगा।

दो दिन परीक्षा का ग्राफ

5 अप्रेल: पंजीकृत-7,70,040, उपस्थित-4,63,333, अनुपस्थित-3,67,07
6 अप्रेल: पंजीकृत-7,70,058, उपस्थित-4,72,370, अनुपस्थित-2,97, 688

72 सीढ़ियां चढ़ते हुए परीक्षा हॉल पहुंचे

वहीं सवाईमाधोपुर में पुराने शहर स्थित 72 सीढ़ी स्कूल केंद्र पर अभ्यर्थियों से गेट पर ही जूते उतरवा लिए गए। इसके चलते परीक्षार्थियों को करीब 200 मीटर नंगे पांव चलकर 72 सीढ़ियां चढ़ते हुए परीक्षा हॉल तक पहुंचना पड़ा। सुरक्षा कारणों से जींस के मेटल बटन और बेल्ट भी बाहर ही हटवा दिए गए।