5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur LPG Alert: जयपुर कलेक्टर का बड़ा आदेश, इन उपभोक्ताओं को सरेंडर करना होगा गैस सिलेंडर, घर-घर होगी चैकिंग

News Order For LPG User: हालांकि, प्रशासन का दावा है कि राज्य में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है, लेकिन तकनीकी बाधाओं ने सप्लाई चेन को प्रभावित किया है।

2 min read
Google source verification
jaipur collector IAS Sandesh Nayak

IAS Sandesh Nayak Pic

Jaipur LPG News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी और जरूरी खबर है। जयपुर के जिला कलेक्टर संदेश नायक ने 'एक घर-एक गैस कनेक्शन' की नीति को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के इस नए फैसले के बाद अब उन लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं जिनके पास पाइप वाली गैस (PNG) और सिलेंडर (LPG) दोनों की सुविधा है।

3 महीने के भीतर सिलेंडर सरेंडर करना अनिवार्य

कलेक्टर संदेश नायक ने स्पष्ट किया है कि जिन घरों में पीएनजी (PNG) कनेक्शन लग चुका है, उन्हें अगले तीन महीनों के भीतर अपना एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन सरेंडर करना होगा। शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने यह निर्देश जारी किए। सरकार की मंशा साफ है कि एक ही घर में दो-दो तरह के गैस कनेक्शनों को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा ताकि संसाधनों का सही वितरण हो सके।

कंपनियों के सर्वर ठप, उपभोक्ता परेशान

शहर में यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब तेल कंपनियों के सर्वर बार-बार ठप हो रहे हैं। सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग, मैसेज फॉरवर्ड होने और बिलिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि राज्य में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है, लेकिन तकनीकी बाधाओं ने सप्लाई चेन को प्रभावित किया है।

कागजी जटिलता होगी खत्म, घर-घर पहुंचेगी कंपनी

कलेक्टर ने गैस कंपनियों को सख्त आदेश दिए हैं कि पीएनजी कनेक्शन देने की प्रक्रिया में किसी भी तरह की कागजी जटिलता (Paperwork Complexity) नहीं होनी चाहिए। कंपनियों के प्रतिनिधि अब खुद घर-घर जाकर लोगों को पीएनजी के फायदे और सुरक्षा के बारे में जागरूक करेंगे।

क्यों लिया गया यह फैसला?

  1. एक घर-एक कनेक्शन नीति: डुप्लीकेट कनेक्शनों को खत्म करना।
  2. युद्ध और वैश्विक हालात: रूस-यूक्रेन और मध्य पूर्व के युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर एलपीजी की सप्लाई में बाधा आ रही है। ऐसे में पीएनजी को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है।
  3. सप्लाई में सुधार: सर्वर की खराबी के बावजूद जरूरतमंदों तक सिलेंडर पहुंचाने के लिए यह छंटनी जरूरी है।

उपभोक्ता क्या करें?

अगर आपके घर में पीएनजी लाइन आ चुकी है, तो आप अपनी नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर सरेंडर की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। समय रहते ऐसा न करने पर भविष्य में गैस बुकिंग ब्लॉक होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।