6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ajmer Crime: 16 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, दौसा जिले से पकड़ा गया

Ajmer Crime: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में 16 साल से फरार चल रहे और 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी शैलेन्द्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

2 min read
Google source verification
ajmer crime

आरोपी शैलेन्द्र चौधरी. Photo- Patrika

मदनगंज-किशनगढ़। अजमेर जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मदनगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में 16 साल से फरार चल रहे और 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी शैलेन्द्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं लूट प्रकरण में वांछित 7500 रुपए के इनामी आरोपी सतीश प्रजापत को भी दबोचा गया है।

राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अजमेर रेंज में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीपक कुमार और किशनगढ़ वृताधिकारी सिटी अजय सिंह के नेतृत्व में मदनगंज थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह व टीम ने कार्रवाई की।

16 साल से फरार था मुख्य आरोपी

मदनगंज थाने के वर्ष 2010 प्रकरण में आरोपी शैलेन्द्र चौधरी हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था। 25 अप्रेल 2010 को बजरंग कॉलोनी रामनेर रोड निवासी महिला ने रिपोर्ट दी थी कि किराया लेने के बहाने आए तीन बदमाशों ने पानी मांगने के दौरान उसे गोली मार दी थी।

कई ठिकानों पर काटी फरारी

वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों आगरा, भरतपुर, जयपुर व दौसा में तलाश की। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन दौसा जिले के तितरवाड़ा माइनिंग क्षेत्र में मिली। पुलिस टीम ने सघन पहाड़ियों में दबिश देकर आरोपी शैलेन्द्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जिला पुलिस की टॉप-10 सूची में शामिल था और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

लूट मामले में इनामी बदमाश भी पकड़ा

दूसरी कार्रवाई में मदनगंज थाना पुलिस ने प्रकरण संख्या 189/2020 (धारा 452, 323, 392 भादसं) में वांछित 7500 रुपए के इनामी आरोपी सतीश प्रजापत को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ किशनगढ़ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी जारी था। पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ जयपुर के श्यामनगर थाने में भी प्रकरण दर्ज है और इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

मदनगंज थाना पुलिस टीम ने आरोपी शैलेन्द्र चौधरी (57) निवासी गोविंद नगर आगरा रोड जयपुर एवं आरोपी सतीश प्रजापत (30) निवासी सुरसुरा थाना रूपनगढ़ जिला अजमेर को अरेस्ट किया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।