
अजमेर. अजमेर जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन में पुलिस दिन रात काम कर रही है । पुलिस प्रशासन के सम्मान व उनके स्वागत के लिए पुष्प वर्षा की गई। दरगाह क्षेत्र में त्रिपोलिया गेट से बड़े पीर रोड से डिग्गी बाजार तक लोगों ने फूल बरसाकर व ताली बजा कर कोरोना के इन योद्धाओं का स्वागत किया।
ख्वाज़ा गरीब नवाज के खादिम सैय्यद इमरान चिश्ती ने बताया कि 22 मार्च से जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है पुलिस लोगो को इसकी पालना कराने में जुटी हुई है। इसलिए उनका शुक्रिया अदा करने व उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए सम्मान के तौर पर पुष्प वर्र्षा कर रहे हैँं। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए पुलिस प्रशासन के जवानों एवं अधिकारियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
पूरे रास्ते में सडक़ के दोनों ओर खड़े होकर तथा अपने अपने घरों की छतों व बालकनियों से लोगों ने पुष्प वर्षा की तो लगा आसमासन से फूलों की बारिश हो रही हो। इस दौरान कोरोना वारियर्स ने भी उत्साहवर्धन के लिए लोगों का आभार जताया।