अजमेर

Happy Makar Sankranti : इस मकर संक्राति जानें अपना राशिफल और कर लें ये काम…..

मकर संक्राति के दिन गंगा स्नान, व्रत, कथा, दान और भगवान सूर्यदेव की उपासना करने का विशेष महत्त्व है।

2 min read
Jan 13, 2020
Happy Makar Sankranti : इस मकर संक्राति जानें अपना राशिफल और कर लें ये काम.....

अजमेर.मकर संक्राति happy makar sankranti 2020) हिन्दूओं का प्रमुख पर्व है। ज्योतिष के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। सूर्य के एक राशि से दूसरी में प्रवेश करने को संक्राति कहते हैं। मकर संक्राति के पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायण भी कहा जाता है। मकर संक्राति के दिन गंगा स्नान, व्रत, कथा, दान और भगवान सूर्यदेव की उपासना करने का विशेष महत्त्व है। मकर संक्राति पर बारह चन्द्र- राशिओं के लिए सूर्य अघ्र्य प्रदान कर तथा दानधर्म का शास्त्रीय महत्व है। इस दिन चावल, दाल, खिचड़ी, तिल,तिल के लड्डू , वस्त्र, कम्बल, श्रृंगार सामग्री दान का विशेष महत्व है।

मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए इस मंत्र का करें जाप

ऊं ह्रां ह्रीं सूर्याय सहस्र किरणाय मनोवांच्छित फलम देहि देहि स्वाहा

राशि फल के अनुसार करें ये उपाय
मेष राशि - मेष राशि के जातकों को सूर्य नारायण की पूजा से विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस दिन सूर्य को अघ्र्य देने से अप्रत्याशित लाभ मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि -वृषभ राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। अनजाना भय रहेगा। सूर्य को जल चढ़ाएं तथा खाने में गुड़-तिल्ली का प्रयोग करें।
मिथुन राशि - मिथुन राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य हानी तथा धन का अपव्यय होने के योग हैं। सूर्य को अघ्र्य देने से समाज, कार्यस्थल पर मान- सम्मान प्राप्त होगा। मूंग दाल का दान कर सकते है।
कर्क राशि-कर्क राशि के जातकों को शारीरिक कष्ट हो सकता है। इष्टदेव की पूजा करें और गरीबों को भोजन- दान करें। सिंह राशि - सिंह राशि के जातकों को सूर्य की आराधना से विशेष लाभ होगा। विशेष कर शासकीय कार्यों में लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि-कन्या राशि के जातकों को क्लेश से सतर्क रहना होगा। घर- परिवार में वाद- विवाद सम्भावना हैं। यात्रा में कष्ट हो सकता है। गाय को हरी घास खिलाएं।
तुला राशि - तुला राशि के जातकों को लाभयोग हैं, लेकिन मानसिक कष्ट भी हो सकता है। इस दिन सूर्य को अघ्र्य देने से लाभ बढ़ेगा और कार्यों में भी सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों को नौकरी प्राप्ति या पदोन्नति मिल सकता है, जिस से संतोष रहेगा।
धनु राशि-धनु राशि के जातकों को क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। गरीबों को काले तिल का दान करें। मंदिर में काले तिल काले उड़द व काले तिल के लड्डू का दान करें।
मकर राशि-मकर राशि के जातकों को वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए, अन्यथा वैवाहिक जीवन में कलह हो सकती है। जीवन साथी के साथ किसी पवित्र नदी में स्नान- आचमन करें।
कुंभ राशि-कुंभ राशि के जातकों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं। सूर्याघ्र्य में कुंमकुंम मिश्रित जल चढ़ाएं।
मीन राशि- मीन राशि के जातकों का घर-परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। पुण्यार्जन के लिए जरूरतमंदों को गरम कपड़े (कम्बल) और खाने का दान करें।।

Published on:
13 Jan 2020 04:22 pm
Also Read
View All