अजमेर

रेलवे स्टेशन की तरह बस स्टैंड पर भी मशीन से मिल सकेंगे टिकट

मुख्यालय ने भेजी दो मशीनें डीलक्स प्लेटफार्म व इंक्वायरी के पास लगाई जाएंगी

2 min read
Dec 29, 2019
रोडवेज की बसें तैयार, राजस्थान रोडवेज सोमवार से 18 नए रूट पर चलाएगा बसें

अजमेर.अजमेर के केन्द्रीय बस स्टैंड bus stand cbs पर अब रेलवे स्टेशन railway stationकी तरह ही मशीन के जरिए भी यात्रा के लिए ई- टिकट tickets लिया जा सकेगा। यात्री विंडों पर बिना लाइन में लगे ही मशीन के जरिए खुद अपना टिकट हासिल कर सकेंगे। राजस्थान पथ परिवहन निगम ने इसके लिए पीएलआईपी मशीनें machine भेजी हैं। जल्द ही इनमे से एक मशीन को डीलक्स प्लेटफार्म जबकि दूसरी मशीन को इंक्वायरी के पास स्थापित किया जा सकेगा। ठेकेदार के कर्मचारी जल्द ही रोडवेज कर्मचारियों को इसके लिए प्रशिक्षण करेंगे। इसके बाद कर्मचारी यात्रियों को इसके लिए जागरूक करेंगे। मशीन में ही किराए की राशि जमा करवाई जा सकेगी,इसके बाद टिकट जनरेट होगा।

चौपहिया वाहन रोकने के लिए सड़क के पास बनाए गेट

केन्द्रीय बस स्टेंड पर यात्रियों व कर्मचारियों की आवाजाही के लिए बनाए गए प्रवेश द्वारों पर चौपहिया व तिपहिया वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए सीबीएस प्रशासन ने लोहे के गेट बनवाए हैं। दो प्रवेश द्वारों पर इनमें लगाया गया है। तीसरे प्रवेशद्वार पर इन्हें लगाने की तैयारी है। अभी तक यात्री प्रवेश द्वार पर लोग अपने चौपहिया वाहन खड़ा कर देते थे इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऑटो-टैम्पो भी अंदर तक आ जाते थे।
कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रस्ताव पारित

परिवहन निगम फैडरेशन का अधिवेशन सम्पन्न

राजस्थान पथ परिवहन निगम

अजमेर.राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन (भामस) अजमेर सम्भाग का दिवसीय अधिवेशन गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला में हुआ। अधिवेशन के मुख्य अतिथि विधायक वासुदेव देवनानी,महापौर धर्मेद्र गहलोत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन अध्यक्षत महेंद्र सिंह राठौड़ ने की। मुख्यवक्ता भामस के अखिल भारतीय मंत्री राजबिहारी शर्मा ने देश मे परिवहन उद्योगों की वर्तमान स्थिति व राष्ट्रीय परिवहन नीति व श्रम कानूनों पर प्रकाश डाला तथा निगम में होने वाली हड़तालों के परिणामो से अवगत कराया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भोलानाथ आचार्य संगठन के संस्थापक दन्तोपंत ठेंगड़ी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक आनन्द सिंह नयाल के अनुसार अधिवेशन में रोडवेज कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजेशकांत शर्मा कार्यकारिणी सदस्या तारा चौधरी फेडरेशन के अध्यक्ष नत्थू सिंह राठौड़ व महामंत्री महेश चतुर्वेदी तथा सेवा निवृत्त महासंघ के अध्यक्ष गोपाल शर्मा व महामन्त्री मुरारीलाल शर्मा ने भी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया।

कार्यकारिणी का गठन

अजमेर सम्भाग व अजमेर,अजयमेरु,केंद्रीय कार्यशाला अजमेर,भीलवाड़ा,ब्यावर आगार की नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। कार्यक्रम में भामस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डाबी व जिला मंत्री कानमल माली, जिला अध्यक्ष विनीत जैन सहित फेडरेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रकाश शर्मा,कोषाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल व ओमवीर शर्मा,घनश्याम सिंह आदि उपस्थित थे।

विधायक ने की एसी लगवाने की घोषणा

कार्यक्रम में विधायक देवनानी ने केंद्रीय बस स्टैंड अजमेर के प्रतीक्षालय में एसी लगाने के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। रोडवेजकर्मियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

Published on:
29 Dec 2019 07:46 pm
Also Read
View All