
अजमेर. साहित्यकार व लेखिका अनामिका का मानना है कि संसार में भाईचारे से ज्यादा बहनापा की अधिक जरूरत है। इश्क हमें निकम्मा बना सकता है, लेकिन बेईमान नहीं बनाता। वे मानसिंह होटल में आयोजित कार्यक्रम में साहित्य व कलाप्रेमियों से रूबरू हुईं।
अनामिका ने चर्चा के दौरान कहा कि प्रेम की राह बहुत कठिन होती है। किसी से प्रेमभाव से बात करोगे तो बहुत सी चीजें आसान हो जाती हैं। स्त्री कागज़ के फ ूल है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं होता की स्त्रियां कुछ नहीं कर सकतीं। उन्होंने उदाहरण के जरिए स्त्री के सामाजिक व पारिवारिक जीवन में क्रिया-कलापों को समझाया। उन्होंने कहा कि प्रेम के लिए धैर्य और सहिष्णुता, संवेदना चाहिए जो सिर्फ स्त्री में ही है।
साहित्यक व सांस्कृतिक चेतना के लिए कार्यरत संस्था कलम की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोलकाता स्थित प्रभा खेतान फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्य व लेखकों को मंच प्रदान करना है।
उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि गलियों के ब्यूटी पार्लर महिलाओं के रोने की श्रेष्ठ जगह है। कोई घर से गुस्सा हो कर आती है, तो कोई झगड़ा कर आती है, इसलिए ब्यूटी पार्लर में वह अपना गुबार निकाल लेती है।
उन्होंने कहा कि स्त्रियों के लिए कानून बने हैं, लेकिन इन्हें और अधिक प्रभावशीलता से लागू करने की जरूरत है।
अपवाद से नियम नहीं बनते
पंूजीवाद के युग में महिलाओं में बदलाव और देह के इस्तेमाल संबंधी सवाल पर अनामिका ने कहा कि महिला कभी भी देह का उपयोग सीढ़ी के रूप में नहीं करना चाहेगी। मजबूरी अलग बात है। काउच के रूप में अपवाद हैं, लेकिन अपवाद नियम नहीं होते।
उन्होंने कहा कि अब लेखन विधा को विकसित कर अपनी बातें सोशल मीडिया के जरिए दुनिया में पहुंचाई जा सकती हैं। महिला को किसी पत्र पत्रिका या चैनल के दफ्तरों में किसी के आगे खड़ा होने की जरूरत अब नहीं रह गई है।
उन्होंने कहा कि बच्चिों को समझाना चाहिए जीवन का सारांश रूप व यौवन नहीं है, यह अस्थायी है। स्थायी तो आत्मिक सौंदर्य है जो उम्र के साथ और बढ़ता है। लेखिका अनामिका से चर्चा अनंत भटनागर ने की।
लेखन का शौक रहा अपनी साहित्यिक यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि बचपन से उन्हें कहानियां सुनना बहुत पसंद था और वे पिता, चाची, दादी से बहुत सुनाने की जिद किया करती थीं और यही आगे चल कर लिखने के शौक में परिवर्तित हुआ। उन्होंने कहा कि उनके अधिकांश लेख में उन्होंने सड़क पर खड़ी आम महिला को रेखांकित किया है। उनका मानना है कि जो साधारण महिलाएं होती हैं उनमें धारण करने या सीखने की असाधारण शक्ति होती है।
कार्यक्रम के दौरान रास बिहारी गौड़, बक्शीश सिंह, डॉ. विनिता जैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्री सीमेंट व वी केयर अहसास विमन ऑफ अजमेर का विशेष सहयोग रहा। इससे पूर्व कलम की ओर से हैदराबाद, बैंगलूरू, रायपुर, पटना, जयपुर, उदयपुर, आगरा, दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ आदि में कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
अनामिका एक परिचय
अनामिका निबंध लिखती हैं। अखबारों और पत्रिकाओं में स्तम्भ लिखती हैं। कहानियां और उपन्यास रचती हैं, कविताओं और उपन्यासों का अनुवाद सम्पादन करती हैं और अंग्रेजी साहित्य का अध्यापन करती हैं। कविताएं भी लिखती हैं।
1961 के उत्तराद्र्ध में मुजफ्फ रपुर, बिहार में जन्मी और अंग्रेजी़ साहित्य से पी.एच.डी. अनामिका राजभाषा परिषद पुरस्कार 1987, भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार 1995, साहित्यकार सम्मान 1999, गिरिजाकुमार माथुर सम्मान, परम्परा सम्मान 2001, और साहित्य सेतु सम्मान , 2004 से सम्मानित हो चुकी हैं।